{"_id":"62e6bf3b12976b0795529b0b","slug":"the-barricading-of-the-crowd-that-gathered-so-much-on-sunday-was-scattered-lakhimpur-news-bly4930490183","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को इतनी उमड़ी भीड़ की बिखर गई बैरिकेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को इतनी उमड़ी भीड़ की बिखर गई बैरिकेडिंग
विज्ञापन
रविवार की शाम को गोला मंदिर के बाहर लगी श्रद्धालुओं की लाइन।
सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक करने वाले शिव भक्तों ने जमाया गोला में डेरा
ई-रिक्शों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध, शॉर्टकट तलाश कर मंदिर परिसर में घुसने लगे श्रद्धालु
गोला गोकर्णनाथ। सावन के तीसरे सोमवार से पूर्व रविवार को ही छोटी काशी में श्रद्धालुओं की बेतहाशा भीड़ उमड़ी। शिव मंदिर मार्ग में अफरातफरी का माहौल दिखा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगाई गई बल्लियों की बैरिकेडिंग भी बिखर गई। वहीं पुलिस-प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए नगर में ई-रिक्शों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।
सावन के तीसरे सोमवार को प्रशासन को दो से ढाई लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। रविवार को हरियाली तीज पर पौराणिक शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं की बेतहाशा भीड़ उमड़ी, जिसके आगे पुलिस और प्रशासन की सारी तैयारियां नाकाफी साबित हुईं। दोपहर को शिव मंदिर मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ का दबाव ऐसा बढ़ा कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग ही बिखर गई। मौजूद पुलिसकर्मियों और आसपास के दुकानदारों ने किसी तरह अफरातफरी के बने माहौल को संभाला। हरियाली तीज पर श्रद्धालुओं ने घंटों पंक्ति में इंतजार करने के बाद भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार उपाध्याय ने लाउडस्पीकर से अनाउंस करते हुए रविवार को दोपहर तीन बजे से सोमवार शाम 5:00 बजे तक ई-रिक्शों के नगर में प्रवेश पर रोक लगा दी है। उधर, दोपहर में कुछ श्रद्धालु मंदिर के निकट मेला सहायता केंद्र के पास दीवार फांदकर मंदिर परिसर में घुसते दिखे। सावन के तीसरे सोमवार पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं ने नीलकंठ मैदान, रेलवे स्टेशन, कृषि उत्पादन मंडी समिति, पशु बाजार, कंजा देवस्थान पर डेरा जमा लिया।
विज्ञापन
गन्ना लाइन पार्किंग स्थल में श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली बिजली खंभे से टकराई
दोपहर को चीनी मिल की गन्ना लाइन पार्किंग स्थल में कांवड़ियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बैक करते समय 11 केवी पोल में टकरा गई। तेज स्पार्किंग के साथ 11 केवी का तार इंसुलेटर से निकलकर गार्डिंग एंगल पर गिर गया, जिससे फीडर तुरंत ट्रिप हो गया। वहीं श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहले से मौजूद कर्मचारियों की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया। कर्मचारियों द्वारा तुरंत ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटवाया गया। एसडीओ विनीत कुमार वर्मा ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के पोल में ट्रॉली टकरा गई थी। मौके पर मौजूद बिजली कर्मियों की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा होने से टल गया है।
मेले में श्रद्धालु महिला का मंगलसूत्र हुआ चोरी
मंदिर परिसर में पुलिस की मुस्तैदी के बावजूद उचक्के हावी हैं। दोपहर को शिव मंदिर के बरामदे में दर्शन करने के लिए लाइन में लगी बीसलपुर निवासी श्रद्धालु पूनम के गले से किसी उचक्के ने सोने के तीन पेंडल का मंगलसूत्र पार कर दिया।