फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   test of corona virus in Khiri

कोरोना वायरस की आशंका में युवकी ने कराई जांच, अफरातफरी

Thu, 06 Feb 2020 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
test of corona virus in Khiri
लखीमपुर खीरी। चीन में फैले कोरोना वायरस से वहां मेडिकल की पढ़ाई कर रहा युवक दहशत में आ गया। बुधवार को युवक पिता के साथ जिला अस्पताल पहुंचा और कोरोना वायरस से प्रभावित होने की आशंका जताते हुए जांच के लिए कहा। अस्पताल प्रशासन ने युवक का ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है। फिलहाल जांच रिपोर्ट आने तक युवक अस्पताल के अलग वार्ड में भर्ती रहेगा।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र निवासी एक 24 वर्षीय युवक चीन के नाइजिंग में रहकर सन 2017 से मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते स्कूल, कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। इसलिए एक फरवरी को वह भी घर आ गया। युवक का कहना है कि चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप के देखते हुए मन में एक शंका थी, जिसका समाधान करने के लिए जांच कराना उचित समझा, इसलिए बुधवार को जिला अस्पताल आया। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने अलग वार्ड में भर्ती कर जांच के लिए उसके खून का सैंपल लिया।
विज्ञापन

सैंपल लेने से डरे कर्मचारी
युवक जब जांच के लिए डॉक्टर के पास पहुंचा तो जैसे ही लोगों को उसके चीन में रहकर आने की जानकारी हुई तो वहां अफरातफरी मच गई। लोगों ने आनन फानन में उससे दूरी बना ली। मास्क पहनकर डॉक्टरों ने युवक को रिजर्व वार्ड में भर्ती कराकर इसके बारे में अधिकारियों को जानकारी दी। जांच के लिए जब सैंपल निकालने की बात आई तो पैथालोजी के सब कर्मचारी दहशत के कारण पीछे हट गए। इस पर पैैैथालोजी के एलटी महंत सिंह, रोहित पांडे और एसएलटी आरजेफ यादव ने एंटी वायरस किट पहनकर सैंपल लेकर लखनऊ भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगी जांच
जिला अस्पताल की पैथालोजी के लैब टेक्नीशियन महंत सिंह ने बताया कि युवक का ब्लड सैंपल मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। उसके ब्लड सीरम एवं थ्रोटस्वाब की जांच होगी, जिसके बाद ही पता लगेगा कि युवक वायरस से पीड़ित है या नहीं।
चीन से लौटकर आया युवक जांच के लिए अस्पताल आया था। एहतियातन उसे रिजर्व वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
-डॉ. आरसी अग्रवाल, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed