फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Terror of Tigers growing in the Mohammadi Range after Malani

मैलानी के बाद मोहम्मदी रेंज में बढ़ रहा बाघ का आतंक      

Mon, 28 Aug 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बांकेगंज।
अमर उजाला ब्यूरो  बांकेगंज। Updated Mon, 28 Aug 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Terror of Tigers growing in the Mohammadi Range after Malani
आतंक - फोटो : अमर उजाला
दहशत में जी रहे जंगल किनारे बसे लोग, डेढ़ साल में 11 लोग गवां चुके हैं जान       
विज्ञापन

 दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैलानी  रेंज के बाद अब मोहम्मदी रेंज में भी बाघों का आतंक बढ़ रहा है। पिछले छह माह के अंदर मोहम्मदी रेंज में बाघ ने दो ग्रामीणों को निवाला बनाकर खतरे की दस्तक दे दी है। मैलानी और मोहम्मदी रेंज में बाघ ने पिछले साल फरवरी से अगस्त के बीच ताबड़तोड़ हमले कर नौ लोगों की जान लेकर कहर बरपाया था। पिछले साल बाघ हमलों में हुई मौतों को लोग अभी भुला भी नहीं पाए थे कि इस साल दोनों रेंजों में बाघ ने 28 दिन के अंतराल में दो इंसानों पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। 
एक अगस्त 2017 को मैलानी रेंज की कुरियानी बीट जंगल में मैलानी के मोहल्ला गौतम नगर निवासी जगदीश भार्गव (50) और मोहम्मदी रेंज की देवीपुर बीट (घमहाघाट) जंगल में ब्लॉक बांकेगंज की पंचायत ग्रंट डाटपुर के मजरा पसियापुर निवासी नरायन (52) पर हमला कर उन्हें अपना निवाला बना लिया।      
विज्ञापन

दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैलानी और मोहम्मदी रेंज जंगल में बाघ के हमलों की घटनाएं नई नहीं है। फर्क इतना है कि पहले साल में एक दो घटनाएं होती थी लेकिन अब 18 माह में बाघ ने 11 इंसानों को शिकार बनाया। इन घटनाओं के बाद आक्रोशित भीड़ कभी वन कर्मियों पर हमला कर देती है तो कभी हाइवे जाम कर गुस्से का इजहार कर रही है। पिछले साल वन विभाग ने मैलानी रेंज में बाघ के हमलों में नौ लोगों के जान गंवाने के बाद बाघ को सितंबर 2017 में लखनऊ के चिड़ियाघर भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

          
मैलानी रेंज में बाघ के हमले में हुईं मौतें             
11 फरवरी 2016- मैलानी रेंज के सलेमपुर बीट में कुकरा निवासी 50 वर्षीय रईश की मौत।             
18 मार्च 2016- इसी रेंज की जटपुरा बीट में सोहनरा भूड़ के तरसेम की मौत।             
16 अप्रेल 2016- जटपुरा रेंज के ढाका गांव में 22 वर्षीय किरन की मौत।             
07 जुलाई 2016- खरेहटा बीट में खरेहटा निवासी 55 वर्षीय भोगन कश्यप की मौत।             
15 अगस्त 2016- कपरहा कुंआ में 13 वर्षीय किशोरी सरस्वती की मौत।             
19 अगस्त 2016- छेदीपुर निवासी 56 वर्षीय टीकाराम की मौत।             
20 अगस्त 2016- छेदीपुर गांव के ही 55 वर्षीय बाबूराम की मौत।             
30 अगस्त 2016- भरिगवां निवासी 50 वर्षीय जानकी प्रसाद की मौत।             
01 अगस्त 2017- मैलानी रेंज के कुरियानी में मैलानी निवासी 50 वर्षीय जगदीश की मौत।        
 
मोहम्मदी रेंज में बाघ हमले में हुई मौतें      
13 अप्रेल 2017- घमहाघाट जंगल में देवियापुर निवासी शर्मा लाल (40) की मौत।      
28 अगस्त 2017- घमहाघाट जंगल में ग्रंट डाटपुर के पसियापुर के नरायन (52) की मौत।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed