फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ten players went to show their strength in state level Kabaddi

Lakhimpur Kheri News: राज्यस्तरीय कबड्डी में दम दिखाने गए दस खिलाड़ी

Mon, 06 Nov 2023 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Ten players went to show their strength in state level Kabaddi
आजमगढ़ जाती ​खिलाड़ियों की टीम
लखीमपुर खीरी। चार दिवसीय राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आजमगढ़ के शिवली इंटर कॉलेज में आज से होने जा रही है। प्रतियोगिता दस नवंबर तक चलेगी। इसमें जिले के दस खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके लिए खिलाड़ियों की टीम सोमवार सुबह पांच बजे आजमगढ़ के लिए रवाना को चुकी हैं।
विज्ञापन

जनपदीय क्रीड़ा समिति के सचिव व खेल शिक्षक आरके सैनी ने बताया कि मंडल स्तरीय कबड्डी में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाली टीम अब राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता में सीनियर बालिका वर्ग से युवराजदत्त इंटर कॉलेज की छाया वर्मा व प्रीति देवी, गुरुनानक विद्यक सभा इंटर कॉलेज लखीमपुर की श्वेता देवी व आयुषी प्रजापति, कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला की नीलांक्षी चौहान व साधना सरकार के अलावा सब जूनियर बालक वर्ग में गुरु नानक इंटर कॉलेज लखीमपुर के करन सिंह, इस्लामिया इंटर काॅलेज लखीमपुर के फैसल, सब जूनियर बालिका वर्ग से गुरु नानक विद्यक सभा इंटर कॉलेज लखीमपुर की कीर्ति एवं सीनियर बालक वर्ग में धर्म सभा इंटर कॉलेज लखीमपुर के बृजेश सिंह प्रतिभाग करेंगे। कृषक समाज इंटर कॉलेज की रागिनी चौधरी एवं गांधी स्माकर के पुष्पेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में टीम को आजमगढ़ रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed