फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teacher Eligibility Test concludes; administration heaves a sigh of relief.

Lakhimpur Kheri News: शिक्षक पात्रता परीक्षा समाप्त, प्रशासन ने ली राहत की सांस

Sat, 04 Jul 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 04 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Teacher Eligibility Test concludes; administration heaves a sigh of relief.
भावना
लखीमपुर खीरी। तीन दिवसीय शिक्षक पात्रता परीक्षा शनिवार को समाप्त हो गई। इन तीनों दिनों में कहीं से कोई नकलची के पकड़े जाने की सूचना नहीं मिली। शनिवार की सुबह 9:30 से शुरू हुई परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। करीब एक घंटा पहले केंद्रों पर प्रवेश दिया जाना शुरू कर दिया गया। वहीं यातायात व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनी रहे, इसको लेकर ट्रैफिक सिपाहियों की भी तैनाती की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक पाली में जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और सख्त निगरानी के बीच शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। इस दौरान दोनों पालियों में बुलाए गए 5161 में से 4746 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए जबकि 415 ने गैर हाजिर रहकर परीक्षा छोड़ दी। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने गुरुनानक इंटर कॉलेज, युवराज दत्त महाविद्यालय सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इधर, आयोग से नामित पर्यवेक्षक सेवानिवृत्त आईएएस राम केवल और डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र ने भी केंद्रों की व्यवस्थाएं देखीं। फिलहाल तीन दिनों की शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

फोटो 24
मै एक निजी स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हूं। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद सरकारी शिक्षिका बनने का रास्ता साफ हो जाएगा। इस बार का पेपर काफी अच्छा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भावना, लखनऊ
--
फोटो-25
पहली बार शिक्षक पात्रता परीक्षा में हिस्सा लिया। इसको लेकर पहले से ही तैयारियां कर रखी थीं। प्रश्नपत्र देखने के बाद सवालों के जवाब देने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई।
आदर्श, शाहजहांपुर

भावना

भावना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed