{"_id":"61df259290db194d0a114ad4","slug":"swami-vivekananda-is-a-source-of-inspiration-and-role-model-for-the-youth-lakhimpur-news-bly472352315","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत और आदर्श हैं स्वामी विवेकानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत और आदर्श हैं स्वामी विवेकानंद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर की विभिन्न संस्थाओं में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और फूल चढ़ाकर कहा कि युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद प्रेरणा स्रोत और आदर्श हैं।
नगर के लक्ष्मी नगर कॉलोनी स्थित स्वामी रामाश्रम विद्या मंदिर में छोटेलाल दीक्षित स्मृति फाउंडेशन के तत्वावधान में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं फूल चढ़ाए। गोष्ठी में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त क्षेत्रीय वनाधिकारी सुरेश कुमार वर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के आदर्श एवं प्रेरणा स्रोत हैं। युवा दिवस पर युवाओं को विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। गायत्री परिवार गोला के सत्य नारायण वर्मा ने कहा कि भारत एक युवा देश है। युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन परिचय का अध्ययन करके उनसे सीख लेने की आवश्यकता है।
संचालन संस्थाध्यक्ष डॉ सौरभ दीक्षित ने किया। गोष्ठी में डॉ. अनुपम बाला, जितेंद्र बाजपेई, राजेश कुमार अग्निहोत्री, डॉ. राजेश कुमार, विमलेश मिश्र, महेंद्र वर्मा, जितेश मेहता, विपुल शुक्ल आदि ने विचार रखे। केन ग्रोअर्स नेहरू पीजी कॉलेज में राजनीति शास्त्र विभाग एवं रोटरेक्ट क्लब के संयुक्त तत्वावधान में विवेकानंद का युग दर्शन वर्चुअल गोष्ठी हुई। इसमें पूर्व कुलपति माहरुख मिर्जा, प्राचार्य पंकज सिंह, विवेक सिंह, डॉ. गौरव अवस्थी, सुधांशु त्रिवेदी शामिल हुए। कृषक समाज इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. एलआर वर्मा की अध्यक्षता में हुई वर्चुअल गोष्ठी में ओमप्रकाश यादव, आशीष पांडे डॉक्टर अनिल कुमार स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चर्चा की। संचालन देवेंद्र सिंह ने किया।