फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   sugar cane

सरकारी खाद दुकानों पर अधिक रेट में दी जा रही खाद

Mon, 09 Dec 2019 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
sugar cane
संपूर्णानगर। इन दिनों किसान दोहरी मार झेलने को विवश हैं। एक तो किसानों को चीनी मिलें गन्ने का भुगतान नहीं दे रही हैं। वहीं दूसरी तरफ किसानों को महंगे दामों पर खाद की खरीद करनी पड़ रही है। सरकारी इफको दुकान पर भी पुराने रेट लिखे हुए हैं। जिसको देखकर किसान भ्रमित भी हो रहे हैं। साथ ही भाड़े के नाम पर किसानों को ओवर रेट में खाद की बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन

संपूर्णानगर क्षेत्र में इफको की सरकारी दुकान संचालित होती है। इन दुकानों पर भाड़े के नाम पर किसानों को ओवर रेट से खाद की बिक्री की जा रही है। एनपीके खाद की बोरी 12 सौ से 1220 रुपये व डीएपी की बोरी 1230 रुपये में की जा रही है। यही नहीं दुकानों पर लगे बोर्ड में भी पुराने ही रेट लिखे हुए हैं। जिससे किसान भ्रमित हो रहे हैं वहीं दुकानदारों को किसानों से लूट करने में भी आसानी हो रही है। इसको लेकर लखीमपुर इफको अधिकारी सुभाष मिश्रा ने बताया कि खाद के रेट कम हुए हैं। इसमें एनपीके खाद की बोरी नए रेट के अनुसार 1100 रुपये एवं डीएपी की बोरी 1150 रुपये और 45 किलो यूरिया की बोरी 267.50 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed