Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Massive fire breaks out at Banganwa Mandi on Diwali in Lakhimpur kheri

लखीमपुर खीरी: दिवाली पर बनगंवा मंडी में लगी भीषण आग, 48 दुकानें जलीं; करीब 40 करोड़ का नुकसान

Mon, 09 Nov 2026 05:54 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 09 Nov 2026 05:54 PM IST
सार

पलियाकलां की बनगंवा मंडी में दिवाली पर रविवार शाम भीषण आग लग गई। इसमें करीब 48 दुकानें और छह फड़ जलकर नष्ट हो गए, जिससे व्यापारियों को करीब 30 से 40 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आग बुझाने के लिए नेपाल से दमकल की गाड़ियों को बुलाना पड़ा। 

विज्ञापन
Massive fire breaks out at Banganwa Mandi on Diwali in Lakhimpur kheri
बनगंवा मंडी में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी के पलियाकलां में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बनगंवा मंडी में दिवाली पर रविवार को शाम करीब छह बजे भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास की करीब 48 दुकानों व छह फड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में व्यापारियों का करीब 30 से 40 करोड़ रुपये का माल जलकर नष्ट होने का अनुमान है।

विज्ञापन


आग की सूचना मिलते ही गौरीफंटा एसएसबी के सहायक कमांडेंट विवेक यादव, कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक और भारी संख्या में पुलिस व एसएसबी जवान मौके पर पहुंचे और व्यापारियों के साथ मिलकर दुकानों से सुरक्षित माल बाहर निकालने में जुट गए। 
विज्ञापन


आग की विभीषिका को देखते हुए भारतीय प्रशासन ने तुरंत सीमा पार नेपाल के कैलाली जिला प्रशासन से संपर्क साधा। समन्वय स्थापित होते ही कैलाली के मुख्य जिलाधिकारी और धनगढ़ी उप महानगरपालिका के मेयर गोपाल हमाल के निर्देश पर धनगढ़ी (नेपाल) से चार दमकल गाड़ियां और एक जेसीबी मशीन तुरंत मौके पर भेजी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आग फैलने से रोकने के लिए दुकानों को ढहाया गया
नेपाल से आई दमकल गाड़ियों ने धनगढ़ी से कई चक्कर लगाकर पानी लाकर आग पर छिड़काव किया। आग को आगे फैलने से रोकने के लिए जेसीबी की मदद से बाजार की बीच की दुकानों को ढहाया गया, जिसके बाद लपटों के प्रसार पर रोक लग सकी और मंडी की बाकी सैकड़ों दुकानें सुरक्षित बच पाईं। बाद में पलिया सहित आस-पास के क्षेत्रों से भी पांच दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और पूरी रात पानी की बौछार कर आग को पूरी तरह बुझाया।

घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी के लिए पलिया एसडीएम पुष्पक, सीओ शिवम कुमार, नेपाल पुलिस और एपीएफ (सशस्त्र पुलिस बल) के जवान कई घंटों तक डटे रहे। बाद में एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट ने भी घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इसके अलावा पलिया थाना, चंदनचौकी कोतवाली, सम्पूर्णानगर, मझगई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एडिशनल एसपी ने भी देर रात मंडी पहुंच कर निरीक्षण किया।

इनकी दुकानें चपेट में आईं
अजय राना, ओम प्रकाश उर्फ बजरंगी, ओमकार राना, फकीरा राना, दीपू राना, देवकी राना, गेंदी लाल राना, साधु राना, किशोरी राना, संजीव राना, रतिराम चौधरी, जेपी राना, दानिश अंसारी, ऋतिक गुप्ता, बिरजू राना, धीरज गुप्ता, ईश्वरी, नवनीत, राहुल, मदन देवल, दयाराम राना, मनहरी राना, अनुज उर्फ पुच्ची, जतिन गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, नवनीत गुप्ता, श्रवण राना, राहुल राना, मानव गुप्ता, विक्की देवल, ईश्वरचंद गुप्ता, शिवम गुप्ता, राहुल गुप्ता, मनीष, सन्नी, कन्हैया गुप्ता, गौरी, अमित, श्रीकृष्ण, धर्मेंद्र, देवेन्द्र, राजीव, राकेश, निशु, चंकी, गोलू, आशीष, अंकुश, अरुण उर्फ वकील आदि की दुकान और फड़ जल गए।

सांत्वना देने पहुंचे समाजसेवी व जनप्रतिनिधि
अग्निकांड की खबर मिलते ही पलिया नगर सहित चंदन चौकी और पड़ोसी क्षेत्र धनगढ़ी से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे। रविवार देर रात और सोमवार दिनभर विभिन्न सामाजिक संगठनों के समाजसेवी, कई राजनीतिक दलों के नेता व व्यापार मंडलों के पदाधिकारी व सदस्य भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रभावित व्यापारियों से मुलाकात की और इस संकट की घड़ी में ढांढस बंधाते हुए उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

दीपक से आग लगने की बात आ रही सामने
बताया जा रहा है कि एक दुकानदार की पत्नी दिवाली की पूजा कर दुकान बंद कर बनगंवा गांव में अपने घर चली गई। इसके बाद से उसकी दुकान में दीपक से आग लग गई। आग ने धीरे धीरे विकराल रूप ले लिया।

सफारी थार ने रोका दमकल का रास्ता
पार्क भ्रमण में चलने वाली खुली थार ने राहत कार्य में बड़ा खेल बिगाड़ दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने इस थार को बनगंवा मंडी जाने वाले मोड़ पर बीच रास्ते में खड़ा कर दिया और कहीं चला गया। रास्ता संकरा और बाधित होने के कारण दमकल की गाड़ियां काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंच सकीं। दमकल के समय पर न पहुंच पाने की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया और पास की कई अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। काफी खोजबीन के बाद जब थार का चालक लौटा तो पुलिस ने उसे कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद मौके से थार को हटाया गया और रास्ता साफ हो सका, तब जाकर दमकल वाहन घटनास्थल तक पहुंचे और राहत कार्य शुरू हो पाया।

विधायक रोमी साहनी ने सीएम योगी से मांगी आर्थिक मदद
पलिया विधानसभा क्षेत्र स्थित बनिगवां मंडी में दीपावली की रात भीषण आग लग गई। इस हादसे में कई व्यापारियों की दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। आजीविका का एकमात्र सहारा छिन जाने के कारण पीड़ित परिवारों के सामने अब रोजी-रोटी का गहरा संकट खड़ा हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय विधायक रोमी साहनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रभावित व्यापारियों को तत्काल उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है ताकि वह दोबारा अपना कारोबार खड़ा कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed