{"_id":"6310f355a1eeed3a7e6c3d5d","slug":"stray-animals-are-ruining-crops-farmers-sitting-on-hunger-strike-lakhimpur-news-bly496165527","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा पशु कर रहे फसलें बर्बाद, भूख हड़ताल पर बैठे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा पशु कर रहे फसलें बर्बाद, भूख हड़ताल पर बैठे किसान
विज्ञापन
शेरपुर गांव में धरने पर बैठे किसान।
किसानों ने की समस्या से निजात दिलाने की मांग
गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र में आवारा जानवरों से हो रही फसलों की बर्बादी अब किसान सहन नहीं कर पा रहे हैं। समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर किसान गांव में ही भूख हड़ताल पर बैठ गए।
बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार दीक्षित किसानों के साथ शेरपुर गांव में हनुमान मंदिर के पास आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग करते हुए भूख हड़ताल पर बैठ गए। उन्होंने बताया कि ग्राम शेरपुर, सेमरई, कुरैया, राजेपुर, सकेथू थाना हैदराबाद ब्लॉक व तहसील लखीमपुर के किसान वर्षों से आवारा पशुओं से परेशान हैं। पूर्व में कई बार जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर आवारा जानवरों से निजात दिलाने की मांग की गई, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिलता रहा।
17 अगस्त किसान दिवस के अवसर पर जिले के जिम्मेदार अधिकारियों के सामने भी किसानों की समस्या, बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा के साथ लिखित पत्र दिया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। किसानों को 24 घंटे धान, गन्ने की फसल को बचानी पड़ रही है। ग्राम शेरपुर में दो वर्ष पूर्व दुलारे और राम शंकर शुक्ला की आवारा सांड़ के हमले से जान चली गई थी।
विज्ञापन
इन्हीं सब मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष अंजनी दीक्षित ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इस मौके पर चंद्र प्रकाश मिश्र, विकास मिश्र, राम लड़ैते बाजपेई, अजय सिंह, पुत्तू लाल अवस्थी, शिव कुमार कश्यप, इंद्रपाल राज, राजेंद्र वर्मा, रामदेव बाजपेई, संजय मिश्र, रामचंद्र मिश्र, राज किशोर तिवारी, राजेंद्र तिवारी, लालता प्रसाद शुक्ल, संतोष मिश्र, अंकित मिश्र आदि मौजूद रहे।