फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   State Education Minister's Secretary and Amethi District President returned from the border

राज्य शिक्षा मंत्री के सचिव व अमेठी जिलाध्यक्ष को बार्डर से लौटाया

Mon, 28 Jun 2021 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
State Education Minister's Secretary and Amethi District President returned from the border
गौरीफंटा (लखीमपुर खीरी)। उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री के सचिव सोमवार को अमेठी जिलाध्यक्ष और भारी लाव लश्कर के साथ नेपाल घूमने की मंशा से गौरीफंटा बार्डर पर पहुंचे थे। नेपाल बार्डर पर पहुंचने के बाद नेपाल पुलिस ने उन्हें बार्डर से ही लौटा दिया। नेपाल पुलिस का कहना था कि हमारे यहां लॉकडाउन चल रहा है, ऐसे में उन्हें घूमने की अनुमति नहीं दी जा सकती। काफिला मोहाना नदी पुल से ही नेपाल को निहारकर भारत लौट आया।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर में गौरीफंटा बार्डर पर कई गाड़ियों के काफिले के साथ प्रदेश के शिक्षा मंत्री के सचिव उदय सिंह व अमेठी के भाजपा जिलाध्यक्ष पहुंचे। बॉर्डर पर तैनात एसएसबी ने उन्हें नेपाल जाने से रोका। उन्होंने खुद को मंत्री का सचिव बताया और आगे बढ़ गए। आगे बार्डर पर नेपाल सशस्त्र पुलिस बल कंचनपुर जिले के जवानों ने काफिले को रोक लिया। उन्हें बताया कि भारतीयों के लिए अभी नेपाल बार्डर बंद है, अगर जाना है तो कोविड मापदंड के अनुसार ही जाया जा सकता है। लाव लश्कर व काफिले नेपाल नहीं जा सकते, फिर भी वह लोग मोहाना नदी पुल तक घूमने जाने की बात कहकर आगे बढ़ गए। जहां पुल पर तैनात कैलाली जिला पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोककर पुल से ही लौटा दिया। काफिला मोहाना नदी पुल से ही नेपाल को निहारकर वापस भारत लौट आया।
विज्ञापन

भारत से आए मंत्री के सचिव और उनके साथ आए भाजपा जिलाध्यक्ष को नेपाल में चल रहे लॉकडाउन के बारे में बताया गया था। हमने उनको पुल तक अपने क्षेत्र तक घुमाकर भारत लौटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जगन्नाथ जोशी, एसआईस, नेपाल सशस्त्र पुलिस बल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed