फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SP rebels raided the plywood factory , report

सपा के बागी विधायक की प्लाईवुड फैक्ट्री पर छापा, रिपोर्ट

Thu, 07 Jan 2016 10:33 PM IST
ईसानगर
ईसानगर Updated Thu, 07 Jan 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
SP rebels raided the plywood factory , report
सीतापुर जिले की बिसवां विधानसभा से सपा के बागी विधायक रामपाल यादव के खिलाफ चल रही प्रशासनिक कार्रवाइयों की कड़ी में यहां भी उनकी फैैक्ट्री पर गाज गिरी है। ईसानगर के गांव मूसेपुर स्थित वुड मेक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड पर बुधवार की देररात एडीएम संतोष कुमार ने छापा मारकर फैक्ट्री को सील कर दिया, जिसके बाद बृहस्पतिवार को एसडीएम धौरहरा और एसडीएम पलिया की अगुवाई में राजस्व, बिजली, वन, सेल्सटैक्स, श्रम विभाग के अधिकारियों ने छापा मारकर सघन जांच की है। बृहस्पतिवार की शाम तक ईसानगर थाने में वन विभाग की ओर से वन रक्षक की तहरीर पर विधायक के पुत्र पर वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव में बिसवां के बागी विधायक रामपाल यादव की वुड मेक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड नाम से प्लाईवुड फैक्ट्री संचालित है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कराए गए चुनाव में विधायक और उनके पुत्र के बागी तेवरों के चलते उन्हेें सपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है और उनके प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बुधवार की देररात एडीएम संतोष कुमार ने छापा मारकर फैक्ट्री सील कर दी। इसके बाद गुरुवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे एसडीएम धौरहरा ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, पलिया एसडीएम आलोक वर्मा के नेतृत्व में वन विभाग के रेंजर यूपी सिंह, कामर्शियल टैक्स से अनिल कुमार, सेल्स टैक्स के एसआईबी आफिसर रविकांत, विद्युत विभाग एसडीओ आनंद सिंह, श्रम विभाग के अनिल कुमार अपने दलबल के साथ कारखाने पर पहुंचे। इन अधिकारियों ने कारखाने की खामियां गिनने के साथ ही सघन जांच शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार की शाम तक वन विभाग ने अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट दर्ज करा दी है। शेष अन्य विभाग कारखाने में सघन जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

वन संरक्षण अधिनियम में दर्ज हुआ मुकदमा
प्लाईवुड फैक्ट्री की जांच के बाद वन विभाग की ओर से वन रक्षक रामकैलाश सिंह ने ईसानगर थाने में तहरीर देकर विधायक के पुत्र रामेंद्र यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसओ शिवानंद यादव ने बताया कि वन संरक्षण अधिनियम और वन नियमावली के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला
बिसवां से सपा के बागी विधायक रामपाल यादव और उनके पुत्र जितेंद्र यादव ने पार्टी हाईकमान द्वारा घोषित जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सीमा गुप्ता के खिलाफ ताल ठोंक दी। विधायक रामपाल यादव ने अपने पुुत्र जितेंद्र यादव को चुनाव लड़ाया, जिसके चलते पार्टी ने रामपाल और उनके बेटे को पार्टी से निकालकर उनके  विरुद्ध कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं। इस क्रम में पहले सीतापुर में उनके प्रतिष्ठानों और ठिकानों पर कार्रवाई की गई। इसके बाद लखीमपुर के ईसानगर स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed