{"_id":"6a4947ef0b489ee34a09550a","slug":"son-orchestrates-theft-of-mothers-sister-in-laws-and-sisters-jewelry-from-his-own-home-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-179042-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अपने ही घर में बेटे ने मां, भाभी और बहन के जेवर किए चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अपने ही घर में बेटे ने मां, भाभी और बहन के जेवर किए चोरी
Sat, 04 Jul 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। मोहल्ला पूर्वी दीक्षिताना के एक घर में बुधवार को हुई लाखों की चोरी में बेटा ही चोर निकला। पुलिस ने बेटे को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। घटना में पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
बुधवार को दिन में सुखदेव के बंद पड़े घर में नकदी एवं लाखों के गहनों की चोरी हुई थी। इसकी उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। शनिवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए सुखदेव के छोटे पुत्र अर्जुन कुमार को गिरफ्तार किया।
उसके कब्जे से 15,590 रुपये नकद, पांच अंगूठी, एक जोड़ी कान के झाला, एक गले का लाॅकेट, एक मांग टीका, एक नथ, एक कंगन, एक कमरबंद, एक जोड़ी पाजेब, एक ब्रैस्लेट, एक जोड़ी बचकाना पायल, दो जोड़ी पायल, एक ओम लाॅकेट, एक नारियल सफेद धातु, पांच सुपारी सफेद धातु, एक पान सफेद थातु, 15 बिछिया, दो जोड़ी बचकाना कंडा सफेद धातु, एक सिक्का सफेद धातु, एक डीवीआर को बरामद किया गया।
विज्ञापन
सीओ महक शर्मा ने बताया कि सुखदेव प्रसाद निवासी पूर्वी दीक्षिताना ने दो जुलाई को तहरीर दी थी कि उनका बड़ा पुत्र विक्की, बहू स्नेहलता यूपी टीईटी की परीक्षा देने सीतापुर गए थे। सुखदेव अपनी दुकान पर थे।
दिन में करीब एक बजे किसी ने उनके घर में घुसकर सीसी कैमरे का डीवीआर तथा उसकी बहू, पत्नी व बेटी के रखे हुए सोने, चांदी के आभूषण और 60,000 नकद चोरी कर लिए।
विवेचना साक्ष्य संकलन से यह तथ्य प्रकाश में आया कि सुखदेव का छोटा बेटा अर्जुन कुमार जो कि अपने परिवार के साथ मोहल्ला राजेंद्र नगर गोला में रहता है, उसने घटना को अंजाम दिया है। शक के आधार पर उससे पूछताछ की तो उसने घटना स्वीकार की। साथ ही चोरी किया माल बरामद करवाया। उसने 60,000 नकद की जगह पर करीब 15,000 नकदी की ही चोरी स्वीकार की। अर्जुन का चालान भेज दिया गया है।