फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Six arrested in connection with attack on BJP worker

Lakhimpur Kheri News: भाजपा कार्यकर्ता पर हमले के मामले में छह गिरफ्तार

Wed, 12 Nov 2025 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 12 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Six arrested in connection with attack on BJP worker
लखीमपुर खीरी। भाजपा कार्यकर्ता पर हमले के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई देर रात हुई उस घटना के बाद की गई, जब भाजपा कार्यकर्ता शांतनु तिवारी पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया था।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता शांतनु तिवारी सदर विधायक योगेश वर्मा के करीबी माने जाते हैं। रविवार रात महाराजनगर रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रहे थे। इसी दौरान सड़क पर जन्मदिन की पार्टी मना रहे युवकों से उनका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर युवकों ने ईंट-पत्थरों से हमला किया। वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया और हवाई फायरिंग तक की।
विज्ञापन

घटना के बाद शांतनु तिवारी ने दो नामजद और करीब 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने जांच के दौरान तेज ठाकुर, शिवांश, आतिफ, कान्हा, सूर्यांश, देवांश समेत एक अन्य नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की। संलिप्तता पाए जाने पर छह आरोपियों को जेल और नाबालिग को बाल सुधार गृह, हरदोई भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed