फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sisters reached jail to vaccinate brothers

भाइयों के टीका करने जेल पहुंचीं बहनें

Sat, 06 Nov 2021 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Sisters reached jail to vaccinate brothers
जेल में टीका करने पहुंचीं बहनें।
बहनों से मिलकर भावुक हुए बंदी, मिलाई करने वालों की रही भीड़
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। भइया दूज के दिन जिला कारागार में माहौल काफी भावुक दिखा, जहां अपने भाइयों को सीखचों के पीछे देख बहनों की आंखों में आंसू थे तो बहनों से मिलकर बंदियों के चेहरे पर खुशी की चमक दिखी। भइया दूज के दिन जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आई 1030 महिलाओं ने 603 बंदी भाइयों के माथे पर मंगल तिलक लगाया और उनका मुंह मीठा कराकर भाई दूज मनाई।
भइया दूज के दिन जेल का माहौल कुछ बदला बदला सा नजर आया। सुबह से ही जेल के बाहर महिलाओं की भारी भीड़ थी। सभी को अपने भाइयों से मिलने की जल्दी थी। जेल के नियमानुसार पर्ची काटकर सभी की मिलाई कराई गई। भाइयों को टीका करने के लिए आई 1030 महिलाओं के साथ 343 बच्चे भी थे। जेल प्रशासन ने इनकी मिलाई की व्यवस्था खुले परिसर में कराई। महिलाओं ने अपने भाइयों के माथे पर मंगल तिलक लगाकर उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। बच्चे अपने पिता, भाई या रियतेदारों से मिलकर खुश हो गए। इसके साथ ही तीन पुरुषों ने कारागार की तीन महिला बंदियों से मुलाकात कर उनसे भइया दूज का तिलक लगवाया।
विज्ञापन

जनपद और दूसरे जिलों से आईं 1030 महिलाओं ने जिला कारागार में सजा काट रहे या मुकदमे के विचाराधीन बंदियों को टीका लगाया। इस मौके पर भाई बहन भावुक हो उठे। आंखों में आंसू और चेहरे पर चमक का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस दृश्य को देख जेल अधिकारी और कर्मचारी भी भावुक हो उठे। उधर, दिवाली के मौके पर जेल परिसर को बिजली की रंग बिरंगी झालरों के जरिए खूबसूरती से सजाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कारागार के जेलर पंकज सिंह ने बताया कि भाई बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास के प्रतीक भइया दूज के पावन पर्व पर जिला कारागार में निरुद्घ 603 बंदियों को 1030 महिलाओं और 343 बच्चों ने मुलाकात की। इसके साथ ही तीन पुरुषों ने भी तीन महिला बंदियों मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed