{"_id":"57a62e944f1c1b356a2b8e80","slug":"sharda-and-friend-continued-felling-of-the-forest-but-also-tandem-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा और सुहेली का कटान जारी, जंगल पर भी मंडराया खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा और सुहेली का कटान जारी, जंगल पर भी मंडराया खतरा
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
Updated Sun, 07 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
sharda
- फोटो : amar ujala
- घोला के आजादनगर में सुहेली का कटान बढ़ा
- दुधवा की सठियाना रेंज से सटा है इलाका
बाढ़ कम हुई है तो नदियों का कटान तेज हो गया है। इलाके घोला गांव के मजरा आजाद नगर में सुहेली ने कटान तेज कर दिया है। यह इलाका दुधवा नेशनल पार्क की सठियाना रेंज से सटा हुआ है और इससे जंगल को कटान का खतरा पैदा हो गया। उधर, शारदा नदी का भी कटान तेज हो गया है।
शारदा और सुहेली नदियां पहले तो उफान पर आकर बाढ़ का सबब बनी और फिर उन्होंने उफान कम होते ही कटान शुरू कर दिया। सुहेली नदी घोला ग्राम पंचायत के मजरा आजाद नगर में कटान कर रही है और उसकी गति काफी है। यहां खड़ंजा कट गया है तो वहीं एक रोड इसकी चपेट में आ गई है। हालात यही रहते तो इस गांव की तस्वीर बदल जाएगी। बता दें कि यह इलाका दुधवा नेशनल पार्क की सठियाना रेंज से सटा हुआ है। कटान की जद में जंगल के आने की भी संभावनाएं बढ़ गईं हैं। फिलहाल ग्रामीण इस कटान से बुरी तरह परेशान हैं। एसडीएम शादाब असलम यहां पहुंचे और कटान का जायजा लिया। इसके बाद हालात की रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। इसके साथ ही डीएम के निर्देश पर शनिवार को बाढ़ खंड की टीम भी यहां पहुंची। टीम ने कटान का जायजा लिया है। बताया गया है कि टीम अपनी रिपोर्ट डीएम को भेजेगी। उधर शारदा दौलतापुर, नयापुरवा, खालेपुरवा आदि गांवों में कटान कर रही है। इसमें अभी तक दर्जनों घर और एकड़ों जमीन समा चुकी है।