फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shalini Mishra becomes Kajari Teej Queen

शालिनी मिश्रा बनीं कजरी तीज क्वीन

Thu, 12 Aug 2021 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Shalini Mishra becomes Kajari Teej Queen
कजरी तीज कार्यक्रम में महिलाओं ने पेश किए मनमोहक कार्यक्रम
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। भारत विकास परिषद के कजरी तीज कार्यक्रम में महिलाओं ने मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इन प्रतियोगिताओं में पहले स्थान पर रहने वाली शालिनी मिश्रा को कजरी तीज क्वीन का खिताब दिया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भगवानदीन आर्यकन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य ज्योति तिवारी रहीं। संचालन जान्हवी मिश्रा ने किया। कार्यक्रम की संयोजिका अंजू साहनी ने कार्यक्रम की रूपरेखा पेश की। कार्यक्रम में परिषद की सदस्य महिलाओं ने मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ज्योति तिवारी, सचिव उमा पिरितिया, महिला संयोजिका नीरू बरनवाल ने परिषद परिवार की पिछले सात वर्ष की पूर्व महिला संयोजिकाओं को महिला ‘शक्ति गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया। सम्मानित की जाने वाली महिलाओं में कंचन शाहू, अनामिका सेठ, रजनी टंडन, अंजू साहनी, मधुलिका त्रिपाठी, शशी सक्सेना और किरन रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छह महिलाओं ने कजरी तीज क्वीन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसमें प्रथम स्थान पर रहने वाली शालिनी मिश्रा सत्र 2021-22 की ‘कजरी तीज क्वीन’ चुनी गईं। द्वितीय पुरुस्कार जीत कर शिप्रा श्रीवास्तव रनरअप बनीं। कार्यक्रम में में परिषद परिवार से उमा पितरिया सचिव, नीरू बरनवाल महिला संयोजिका, जाह्नवी मिश्रा, पूनम मित्तल, सह-सचिव, अनामिका सेठ, रजनी टंडन, रुचि ऋतुराज बाजपाई, समीक्षा गुप्ता, शशी सक्सेना, अंजू साहनी, शिल्पी गुप्ता, शिप्रा श्रीवास्तव, मधुलिका त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला में अपर्णा बनीं तीज क्वीन
गोला गोकर्णनाथ। हरियाली तीज प्रतियोगिता में अपर्णा शुक्ला को तीज क्वीन का खिताब दिया गया।
बुधवार को हरियाली तीज के उपलक्ष्य पर मेहंदी, रंगोली, गुब्बारा फोड़, सावन गीत सहित कई प्रतियोगिताएं कराई र्गइं। मेहंदी प्रतियोगिता में आराधना गुप्ता, प्रफुल्ला गुप्ता रंगोली में रेखा शुक्ला विजेता रहीं। लकी ड्रा के माध्यम से अपर्णा शुक्ला तीज क्वीन का खिताब दिया गया। आयोजक मंडल की रेखा, रोली, किरण शुक्ला, सुमन शुक्ला, किरण मिश्रा, रिंकी मिश्रा, नीतू पांडे, प्रिया शुक्ला आदि ने अपना शुक्ला को मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। संवाद
हरे कपड़े पहनकर महिलाओं ने मनाई तीज
ममरी। हरियाली तीज त्योहार पर महिलाओं और बालिकाओं ने हरे वस्त्र पहनकर बड़ी नहर व नदियों के समेत खसखस की जड़ में पूजन कर इष्ट देव से भाइयों के दीर्घायु होने की कामना की। वहीं, बालिकाओं ने सावन गीत गाकर गांव में पड़े झूलों का आनंद लिया। इस मौके पर कई स्थानों पर हरियाली तीज प्रतियोगिता के आयोजन भी किए गए। संवाद
सहकारिता मंत्री ने बाबा टेढ़ेनाथ धाम में किया जलाभिषेक
बग्घुन। बुधवार को हरियाली तीज के मौके पर सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने बाबा टेढ़ेनाथ धाम में भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और भंडारा कराकर प्रसाद वितरित कराया।

गोमती नदी तट पर स्थित बाबा टेढ़ेनाथ धाम की ख्याति दूर-दूर तक प्रसिद्घ है। हरियाली तीज पर सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन, पूजन अर्चन के साथ जलाभिषेक किया। साथ ही बस्तौली गौशाला में पीपल के पौधे का रोपण किया। भंडारा कराकर श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा। इस मौके पर मोहम्मदी विधायक लोकेंद्रप्रताप सिंह, ठाकुर प्रसाद गंगवार, विजय शुक्ला रिंकू, पुष्पा सिंह, सुरजन लाल वर्मा, एसडीएम अखिलेश यादव, रविंद्र कटियार, धीरज बाजपेई, विपिन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed