फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   sbi golemaal, two suspend, one arrest

एसबीआई गोला शाखा में दो करोड़ रुपए गबन का मामला उजागर

Fri, 31 Jan 2020 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
sbi golemaal, two suspend, one arrest
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। भारतीय स्टेट बैंक गोला शाखा में ऑडिट के दौरान दो करोड़ से ज्यादा के गबन का मामला उजागर हुआ है। बैंक प्रबंधन ने शाखा प्रबंधक और फील्ड अफसर को सस्पेंड कर दिया है। नवागत शाखा प्रबंधक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर फील्ड अफसर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक शाखा में खातेदार आनंद कुमार वर्मा की कैश क्रेडिट लिमिट बिना उच्च अधिकारियों की स्वीकृति के 17 लाख से 92 लाख 50 हजार बढ़ा दी गई और खाते से 92 लाख 17 हजार 829 रुपये निकाल लिए गए। इसी प्रकार एक अन्य खातेदार प्रकाश शुक्ला की 13 लाख 50 हजार रुपये लिमिट को बढ़ाकर एक करोड़ नौ लाख 78 हजार 970 रुपये बढ़ाकर निकाल लिया गया। ऑडिट के दौरान दोनों खातों से दो करोड़ से ज्यादा के गबन का मामला उजागर हुआ। इस मामले में बैंक प्रबंधन ने तत्कालीन बैंक शाखा प्रबंधक उमेश पांडे और फील्ड अफसर संजीव यादव को निलंबित कर दिया है। नवागत शाखा प्रबंधक गोपाल दत्त सिंह ने फील्ड अफसर संजीव यादव के खिलाफ पुलिस को गबन की तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि नवागत शाखा प्रबंधक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर फील्ड अफसर को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

बैंक में कूटरचित दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकार्ड तैयार कर गबन किया गया है। बैंक के उच्च अधिकारियों द्वारा अभी जांच की जा रही है। अभी और घपला सामने आने की उम्मीद है। शाखा प्रबंधक और फील्ड अफसर को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-केएल चौहान, चीफ मैनेजर, भारतीय स्टेट बैंक, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed