फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   sale of laddus and flowers increased in Lakhimpur due to election results

Election Result: लखीमपुर में चुनाव नतीजों को लेकर बाजार में घुली मिठास, लड्डुओं और फूलों की बिक्री बढ़ी

Mon, 03 Jun 2024 04:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Jun 2024 04:27 PM IST
सार

चुनाव में जीत के जश्न के लिए मिठाई का बाजार भी तैयार है। चुनाव नतीजों के चलते मिष्ठान भंडारों पर लड्डुओं की मांग बढ़ गई है। दुकानदारों ने लड्डू बनना शुरू कर दिए हैं। कई दुकानदारों को प्रत्याशियों ने एडवांस में लड्डू बनाने का ऑर्डर दे दिया है।

विज्ञापन
sale of laddus and flowers increased in Lakhimpur due to election results
दुकानदारों को मिले लड्डू के ऑर्डर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले की खीरी और धौरहरा लोकसभा सीटों पर मंगलवार को मतगणना होनी है। जिला प्रशासन ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं जीत के जश्न के लिए मिठाई का बाजार भी तैयार है। चुनाव नतीजों के चलते मिष्ठान भंडारों पर लड्डुओं की मांग बढ़ गई है। दुकानदारों ने लड्डू बनना शुरू कर दिए हैं। कई दुकानदारों को प्रत्याशियों ने एडवांस में लड्डू बनाने का ऑर्डर दे दिया है। इसके साथ कुछ प्रत्याशी अपने घरों पर भी लड्डू बनवाने की तैयारी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


लखीमपुर बाजार के मिष्ठान भंडार विक्रेता कहते हैं कि चुनाव नतीजों को लेकर बाजार में तैयारी भी दिख रही है। ऑर्डर मिले हैं, लेकिन ज्यादातर जीतने वाले प्रत्याशी अपने आवासों पर ही लड्डू बनवाते हैं। 10 से 15 हजार कुंतल लड्डू की खपत होने की बात कही जा रही है। फूलों की डिमांड भी बढ़ी है। 
विज्ञापन


चाय पिलाकर लूटी आबरू : युवती को घर ले गया युवक, नशा देकर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया
विज्ञापन
विज्ञापन


फूल विक्रेताओं को गेंदा फूल का ऑर्डर मिल गया है। 20 से 25 क्विंटल गेंदा की खपत होना मंगलवार को बताई जा रही है। लखीमपुर जिले की दोनों सीटों पर 23 प्रत्याशी मैदान हैं। इसमें दो बार के सांसद एवं केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दो बार की सांसद रेखा अरुण वर्मा के भाग्य का फैसला भी होना है। लखीमपुर के राजापुर मंडी में मतगणना होगी। डीएम और एसपी समेत अन्य अफसरों ने सोमवार को तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed