फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man misdeed with the girl after giving her drugs in Bareilly

चाय पिलाकर लूटी आबरू : युवती को घर ले गया युवक, नशा देकर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया

Mon, 03 Jun 2024 10:56 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Jun 2024 10:56 AM IST
सार

बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र की निवासी युवती को उत्तराखंड के युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया। उसे अपने घर ले गया और चाय में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।  

विज्ञापन
young man misdeed with the girl after giving her drugs in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाया। अब शादी न करने पर युवक वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। युवती ने थाना हाफिजगंज में पुलिस को तहरीर दी है। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


थाना हाफिजगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रुद्रपुर में रहकर एक कंपनी में काम करती थी। वहीं पर उत्तराखंड क्षेत्र के एक युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और अपने घर पर ले गया, जहां चाय में नशीला पदार्थ खिलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सरोवर में डूबकर बेटे की मौत: घर में बिजली न पंखा, गर्मी से निजात पाने के लिए मजदूर पिता संग आया था मासूम
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। अब आरोपी युवक शादी न करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। साथ ही कुछ फर्जी कागज बनाकर पत्नी कहकर बदनाम कर रहा है। युवती ने परेशान होकर रविवार को पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। 

झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म
फतेहगंज पश्चिमी में शादी का झांसा देकर युवती के साथ युवक ने तीन साल तक दुष्कर्म किया। फिर शादी से मुकर गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।

फतेहगंज पश्चिमी कस्बा के एक युवक का कार्यक्रम के दौरान तीन साल पहले पास के गांव निवासी रिश्तेदार युवती से परिचय हो गया। आरोप है कि चोरी छिपे मिलने के बाद युवक ने उससे निकाह करने का प्रस्ताव रख दिया। युवक ने निकाह करने का भरोसा दिलाकर युवती को अपने साथ घर में रख लिया। 

इस तरह झांसा देकर युवक रोज उससे दुष्कर्म करता रहा। तीन साल बीतने के बाद युवक शादी करने से मुकर गया है। पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करके युवती को मेडिकल के लिए भेजा है। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed