{"_id":"5f5fb91b8ebc3e4d665b5618","slug":"robbery-lakhimpur-news-bly4198351173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घर से चोरों ने उड़ाया एक लाख का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद घर से चोरों ने उड़ाया एक लाख का सामान
विज्ञापन
Robbery
महेवागंज। कस्बे में एक बंद घर में घुसे चोरों ने नकदी और जेवर समेत एक लाख रुपये का माल साफ कर दिया। चौकी पुलिस को कोई कार्यवाई करते न देख पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है।
कस्बे में सिंगारपुर रोड निवासी प्रताप कुमार ने बताया कि बुधवार को मां की तबियत खराब हो गई। पत्नी को मां की देखभाल के लिए उसे पुराने घर भेज दिया और वह ताला डाल कर बाजार दवाई लेने चला गया। इस बीच दीवार फांद कर घर में घुसे चोर ने दरवाजे की चौखट उखाड़ दी। कमरे में रखे संदूक से तीन अंगूठी, चेन, चांदी का बाल कांटा, पायल, सोने का टीका और तीन हजार की नकदी समेत करीब एक लाख का माल चोरी कर फरार हो गए। मोहल्ले के ही एक युवक पर शक जताते हुए भुक्तभोगी ने पुलिस को सूचना दी। चौकी पुलिस ने मौका मुआयना तक नहीं किया। इससे क्षुब्ध होकर पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कर घटना का खुलासा कराने की गुहार लगाई है।