{"_id":"65c7de11a1e5682cb9044318","slug":"robbed-a-young-man-late-at-night-beat-him-and-broke-both-his-legs-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-114303-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: देररात युवक को लूटा, पीटकर दोनों पैर भी तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: देररात युवक को लूटा, पीटकर दोनों पैर भी तोड़े
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के संकटा देवी क्षेत्र में देररात युवक मनोज की दबंगों ने जमकर पिटाई करने के बाद उससे 26 हजार रुपये लूट लिए। मारपीट में युवक के दोनों पैर टूट गए। घायल का इलाज एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है। उधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में शिव कॉलोनी निवासी मनोज सोनी ने बताया कि वह एक बाइक शोरूम से काम करके घर लौट रहा था। तभी गोला रोड स्थित दबंगों ने मोटर साइकिल राेक ली। वह कुछ कर पाता इससे पहले ही हमलावरों ने रॉड से हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट में उसके दोनों पैर टूट गए।
मनोज ने बताया कि कुछ दिन पहले ओयल निवासी एक युवक से कहासुनी हो गई थी, घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया था। इस बात की सूचना एलआरपी चौकी पुलिस को दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
शुक्रवार की देर रात हुए हमले में उसके साथ एक अन्य युवक भी मौजूद था। बताया कि पुलिस के आने की भनक लगते ही हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ित मनोज ने बताया कि हमलावर उसके पास रखे 26 हजार रुपये लूट ले गए। उधर, घटना के बाद गंभीर रूप से घायल को परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां इलाज किया जा रहा है।
सदर कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी। अभी तक कोतवाली पर कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आते ही मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। लूट जैसा कुछ नहीं लग रहा है। आपसी विवाद के चलते यह घटना हुई है।