फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Raja Lone Singh on Karmabhoomi Fair today

राजा लोने सिंह की कर्मभूमि पर मेला आज

Wed, 17 Jun 2015 07:54 PM IST
मितौली
मितौली Updated Wed, 17 Jun 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के नायक राजा लोने सिंह की कर्मस्थली पर गुरुवार को मेला लगेगा। यहां होने वाली गोष्ठी में स्वतंत्रता संग्राम में राजा लोने सिंह के योगदान, उनके साहस, शौर्य और भारतीय संस्कृति की रक्षा में उनके योगदान की चर्चा की जाएगी। यह संगोष्ठी समाजसेवी, पर्यावरणविद और शिक्षक केके मिश्र की पहल पर शिक्षकों के  सौजन्य से हो रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक कृष्ण कुमार मिश्र ने बताया कि यह संगोष्ठी राजा लोने सिंह की ध्वस्त गढ़ी पर होगी। इसमें क्षेत्र के शिक्षकों और प्रशिक्षु शिक्षकों के अलावा जिले भर से लोगों को बुलाया गया है। गोष्ठी में वक्ताओं के रूप में जिले के इतिहासविद् और स्वतंत्रता संग्राम में खीरी जिले के योगदान पर शोध करने वाले लोग मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बच्चों को इस महान ऐतिहासिक स्थल का शैक्षणिक भ्रमण कराकर राजा लोने सिंह के बारे में जानकारी दी जाएगी। केके मिश्र ने बताया कि तराई क्षेत्र में राजा लोने सिंह ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया। अंग्रेजों से लोहा लेते हुए उन्होंने एक बार तो जिले को आजाद ही करा दिया था। बाद में अंग्रेजों ने बड़ी तैयारी के साथ उनपर हमला किया, जिसमे राजा लोने सिंह को पराजय का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केके मिश्र ने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि पुरातत्व विभाग ने मितौली की ध्वस्त गढ़ी का अभी तक अध्ययन नहीं किया है। गोष्ठी के माध्यम से राजा लोने सिंह की कर्मस्थली को पर्यटनस्थल घोषित करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed