{"_id":"6862d22b13bb9a834503f251","slug":"rail-traffic-closed-between-malani-nanpara-till-seven-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-149385-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मैलानी-नानपारा के बीच सात तक रेल यातायात बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मैलानी-नानपारा के बीच सात तक रेल यातायात बंद
Mon, 30 Jun 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
मैलानी। बनबसा बैराज से अत्यधिक मात्रा में छोड़े गए पानी से भीरा-पलिया कलां के बीच रेलपथ के किनारे जलभराव हो गया है। पटरियों से पानी का रिसाव होने के बाद मैलानी-नानपारा के बीच रेलों का आवागमन सात जुलाई तक बंद कर दिया गया है। इससे चार पैसेंजर और टूरिस्ट ट्रेन प्रभावित रहेंगी। यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
मैलानी-नानपारा मीटरगेज खंड के भीरा और पलिया कलां स्टेशनों के बीच रविवार को किमी संख्या 239/1 से 238/8 तक रेलपथ के किनारे जलभराव हो गया था। किमी संख्या 239/0-1 के पास रेलपथ से पानी का रिसाव हो गया था। मौके पर पहुंचे रेलकर्मियों ने बोल्डर और सिंडर से रिसाव को रोका।
रेलपथ को बचाने के लिए अनुरक्षण कार्य सोमवार को भी जारी रहा। रविवार को रिसाव वाले स्थान से गाड़ियां दस किमी प्रति घंटा की गति से काशन के जरिये गुजारी गईं। सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ पलिया के 29 जून के मेमो पर मुख्यालय गोरखपुर की ओर से मैलानी से नानपारा के बीच सात जुलाई तक रेलों का आवागमन बंद करने का आदेश देर रात जारी किया गया।
विज्ञापन
000
ये ट्रेनें रहेंगीं प्रभावित
मैलानी-नानपारा रेलमार्ग पर संचालित ट्रेन नंबर 52261 नानपारा-मैलानी, 52262 मैलानी-नानपारा, 52263 नानपारा-मैलानी, 52264 मैलानी-नानपारा के अलावा मैलानी से बिछिया के बीच संचालित ट्रेन नंबर 52260 मैलानी-बिछिया और ट्रेन नंबर 52261 बिछिया-मैलानी टूरिस्ट पैसेंजर का संचालन बंद रहेगा। अकेले मैलानी से ही इन ट्रेनों पर औसतन 60-70 टिकटों की बिक्री होती है। इसके बाद भीरा, पलिया कलां, दुधवा, बेलरायां, तिकुनिया, खैरटिया बांध रोड, मंझरा पूरब, बिछिया, निशानगाढ़ा, मूर्तिहा, मिहिंपुरवा, गायघाट, रायबोझा, नानपारा आदि स्टेशनों से भी प्रतिदिन सैकड़ों टिकट बिकते हैं।
000
साढ़े चार गुना अधिक खर्च कर पहुंचेंगे पलिया
मैलानी से पलिया का रेल का किराया जहां सिर्फ दस रुपये है, तो वहीं निजी बस का किराया 45 रुपये है। इस प्रकार अब मैलानी से पलिया जाने के लिए यात्रियों को साढ़े चार गुना अधिक खर्च करना होगा।