फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Protest for 'Rail Chalao' continues, supported by many organizations

Lakhimpur Kheri News: ‘रेल चलाओ’ के लिए धरना जारी, कई संगठनों का समर्थन

Wed, 15 Oct 2025 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 15 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Protest for 'Rail Chalao' continues, supported by many organizations
पलियाकलां। रेल चलाओ पलिया क्षेत्र बचाओ संघर्ष समिति का धरना लगातार जारी है। धरने को प्राइवेट डाॅक्टर्स एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को धरने पर अरुण झा, रामकिशन, राजकपूर, जसवंत, रामदयाल आदि बैठे। इस दौरान ऐपवा की जिलाध्यक्ष आरती राय ने कहा कि पलिया की जनता का दुर्भाग्य है कि ट्रिपल इंजन की सरकार होने और चारों तरफ विकास के नारे लगने के बाद भी क्षेत्र की जनता अंग्रेजी हुकूमत की चलाई हुई रेल को आबाद रखने के लिए धरना प्रदर्शन कर रही है।

उन्होंने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। पूंजीपतियों के लिए उक्त रेललाइन को भी खत्म करने की साजिश रची जा रही है। दौलतापुर में रेलवे लाइन के पास कटान होने जा रहा है, लेकिन रेलवे द्वारा इस पर मरम्मत का कार्य भी शुरू नहीं कराया जा रहा है। इससे जाहिर होता है कि इस रूट पर रेलवे द्वारा पूरी तरह से ध्यान न देकर इसको बंद करने की साजिश रची जा रही है। धरने को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। यहां डाॅ. एके अवस्थी, रहीस, राजकुमार, अजय कुमार समेत गोविंदनगर, खजुरिया, कृष्णानगर, बही समेत अन्य जगहों के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed