फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police is taking help of BTS in solving theft cases

Lakhimpur Kheri News: चोरी के खुलासे में बीटीएस का सहारा ले रही पुलिस

Wed, 02 Jul 2025 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 02 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Police is taking help of BTS in solving theft cases
सिकंदराबाद। नीमगांव थाना क्षेत्र में कई दिनों से हो रही चोरियों का खुलासा न होने से जहां ग्रामीण भयभीत हैं। अब घटनाओं के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की टीम को लगाया गया है। दोनों टीमें घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के अलावा बेस ट्रांसीवर स्टेशन ।(बीटीएस) के सहारे चोरों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी और लूट जैसी घटना का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों से नीमगांव क्षेत्र के अलग अलग गांवों में चोरों की आमद से ग्रामीण रात-रात जागने को मजबूर हैं। चोर बड़ी घटनाओं को अंजाम देने के बाद आसानी से फरार हो रहे थे जो पुलिस के लिए चुनौती था। पुलिस ने घटना के बाद करीब एक दर्जन मुकदमे तो दर्ज किए, लेकिन अपराधियों को पकड़ने में नाकाम रही।
विज्ञापन

घटनाओं को लेकर नीमगांव पुलिस की हो रही किरकिरी के बाद अब खुलासे का जिम्मा क्राइम ब्रांच और साइबर टीम को सौंपा गया है। मंगलवार को दोनों टीमों ने रहमतपुर, जम्हौरा, गुलौला, रसूलपुर, रायपुर बुजुर्ग पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। टीमों ने घटना स्थल के आसपास सक्रिय मोबाइल फोन का डाटा भी एकत्र किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed