फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Perntl broiler , layer forming commercial preparations

ब्राइलर पेरंटल, कामर्शियल लेयर फार्मिंग की तैयारी

Wed, 02 Sep 2015 05:07 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 02 Sep 2015 05:07 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट ब्रायलर पेरंटल फार्म और कामर्शियल लेयर फार्मिंग के तहत जिले में मुर्गी पालन को प्रोत्साहन दिया जाएगा। जिले में 30 हजार कुक्कुट संख्या वाले दो कामर्शियल लेयर फार्म और 10 हजार कुक्कुट संख्या वाला एक ब्राइलर पैरेंट फार्म स्थापित करने की योजना है। ये फार्म स्थापित करने वाले लोगों को कुल लागत की 70 प्रतिशत धनराशि का ऋण राष्ट्रीयकृत बैंक मुहैया कराएगा। ऋण का 10 प्रतिशत ब्याज पशुपालन विभाग वहन करेगा।
विज्ञापन

कामर्शियल लेयर फार्म 30000 संख्या का होगा। इस इकाई पर 600 रुपया प्रति पक्षी के हिसाब से कुल 180 लाख रुपये की लागत आएगी। कुल लागत की 70 प्रतिशत धनराशि 126 लाख रुपये का ऋण बैंक मुहैया कराएगी। मार्जिन मनी 54 लाख रुपया यूनिट स्थापित करने वाले को अपने निजी संसाधनों से लगाना होगा। ऋण पर लगने वाला 10 प्रतिशत ब्याज पशुपालन विभाग वहन करेगा जो अधिकतम 40 लाख रुपया होगा।
विज्ञापन

इसी तरह 10000 कुक्कुट संख्या के साथ ब्राइलर पैरेंट फार्म की स्थापना की जा सकेगी। इस यूनिट की स्थापना पर कुल लागत करीब 206.50 लाख रुपये आएगी। इस यूनिट की स्थापना के लिए भी 70 प्रतिशत धनराशि यानि 145 लाख रुपया का ब्याज बैंक से प्राप्त किया जा सकेगा। तीस प्रतिशत मार्जिन मनी 61.50 लाख रुपये यूनिट की स्थापना करने वाले को अपने पास से लगाना होगा। ऋण पर 10 प्रतिशत ब्याज अधिकतम 45 लाख रुपया पशुपालन विभाग वहन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिट लगाने वाले उद्यमियों को भूमि की व्यवस्था खुद करनी होगी। एक यूनिट के लिए कम से कम तीन एकड़ भूमि की जरूरत होगी। शर्त यह है कि भूमि जल प्लावन वाले क्षेत्र में न हो। कुक्कुट विकास के लिए भूमि खरीद पर स्टांप ड्यूटी में भी छूट दी जाएगी। इसके लिए उद्यमी को एक शपथ पत्र डीएम और पशु चिकित्साधिकारी को देना होगा कि खरीदी जा रही भूमि का उपयोग कुक्कुट विकास के लिए ही किया जाएगा और एक वर्ष के अंदर यूनिट की स्थापना कर दी जाएगी।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने इन फार्मों की स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्राप्त होने के बाद उनका परीक्षण किया जाएगा। जो आवेदक सभी शर्तों को पूरा करेगा उसका चयन कर निदेशक पशुपालन विभाग की ओर से लेटर आफ कंफर्ट जारी करेगा। यह पत्र ऋण के लिए गारंटी तो नहीं होगा लेकिन ऋण प्राप्त करने में मदद करेगा। यह पत्र इस बात का सूचक होगा कि उद्यमी का चयन योजना के अंतर्गत किया गया है।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि जिले में कुक्कुट विकास के लिए ब्रायलर पेरंटल फार्म और कामर्शियल लेयर फार्मिंग योजना के तहत इकाई की स्थापना के लिए आवेदन मांगे गए है। इस योजना पर पशुपालन विभाग आकर्षक अनुदान दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed