{"_id":"660321e799a55fd4700a2866","slug":"people-seen-drenched-in-colors-on-holi-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-116683-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: होली पर रंगों से सराबोर नजर आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: होली पर रंगों से सराबोर नजर आए लोग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में सोमवार होली धूमधाम से मनाई गई। सभी लोग टोलियां बनाकर सड़कों पर रंग लेकर एक-दूसरे को रंगते नजर आए। डीजे की धुनों पर युवा नाचते हुए जश्न मनाते नजर आए। बच्चों ने खूब मस्ती की। भाईचारे के प्रतीक होली पर गिले-शिकवे भूलकर लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
सोमवार को रंग वाली होली सुबह आठ बजे से शुरू हो गई और अपराह्न दो बजे तक रंग खेला गया। ग्रामीण क्षेत्र में लोग दोपहर तक होली का रंग खेलने के बाद शाम को नए कपड़े पहनकर एक-दूसरे के घर होली मिलने पहुंचे। होली की पूर्व संध्या पर रविवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोग होलिका दहन अपने-अपने पारंपरिक तरीकों से होली मनाई। शहर के इमली चौराहा, मेला मैदान, मोहल्ला शास्त्री नगर, सुआगाड़ा, हिदायतनगर चौराहा, रोडवेज, निर्मलनगर, अर्जुनपुरवा, छाउछ आदि क्षेत्र में रविवार रात करीब 11.45 बजे होलिका दहन हुआ। इसके बाद पूरे दिन होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा... पारंपरिक गीत की आवाज गूंजती रही।
गोला क्षेत्र में प्रेम, सौहार्द के साथ खेली गई होली
गोला गोकर्णनाथ। नगर क्षेत्र में होली का पर्व परंपराओं के रंगों से सराबोर रहा। लोगों ने होलिका में आखत डालकर बड़ों का अभिवादन कर प्रेम, सौहार्द से एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। विधायक अमन गिरि के फार्म हाउस और नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के आवास पर होली का जश्न जमकर मनाया गया। महिलाएं अबीर गुलाल लेकर टोलियों में निकलीं। होली पर बच्चों में काफी उमंग रही। हाथ में पिचकारी, गुब्बारे में भरा रंग। वहीं नगर निवासी पंडित रामदेव शास्त्री के आवास पर एक अलग ही ढंग से होली खेली गई। जहां भगवान लड्डू गोपाल के साथ होली खेली।
विज्ञापन
रंगों में सराबोर झूमते गाते निकले हुरियारे
अमीरनगर। कस्बे में होलिका दहन के बाद युवाओं ने डीजे की धुन पर जुलूस निकाल कर अबीर गुलाल की होली खेली गई। दोपहर बाद होली मिलन कार्यक्रम में कस्बे के लोग एक दूसरे के यहां जाकर गले मिले। इधर दूसरे दिन मंगलवार को कुंभी, हरीनगर, मूडा खालसा, परसपुर आदि स्थानों पर युवाओं ने टोलियां बनाकर होली का रंग खेला। संवाद
उचौलिया क्षेत्र में हुरियारों ने खूब मचाया धमाल
उचौलिया। होली पर हुरियारों ने खूब धमाल मचाया। भांगड़ा ढोल और बैंड बाजा की ताल के बीच नाचते गाते और एक-दूसरे को रंगकर ग्रामीणों ने होली खेली। लोगों ने होलिका दहन की आग घर ले जाकर पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शाम को होली मिलन में सभी ने गले मिलकर बधाई दी। संवाद
नीमगांव थाने में पुलिस कर्मियों ने खेला रंग
सिकंद्राबाद। पुलिस कर्मियों ने मंगलवार को थाना नीमगांव में जमकर होली का रंग खेला। एक-दूसरे के गले मिलकर उन्हें होली की बधाई दी। पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे को गुझिया व मिठाई खिुलाई। थाना क्षेत्र के गांवों में रंग के बाद होली मिलन समारोह के आयोजन किए गए। संवाद
मझगई क्षेत्र के गांवों में बच्चे, युवा व बुजुर्गों में दिखा उत्साह
मझगई। कस्बा सहित आसपास के गांव नौगवा, बेला कलां, कोठिया, तिलोकपुर, बललीपुर, पतिया आदि में रविवार देर रात पूजा पाठ करने के बाद होलिका दहन किया गया। सुबह में बच्चों, युवाओं के साथ बुजुर्गों ने एक दूसरे के गुलाल लगा कर जमकर होली खेली। दूसरे के घरों पर जाकर गले मिल गुझिया आदि पकवान खाकर कर होली की बधाई दी। संवाद