फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   people injured and died in accident

दो बाइकें भिड़ीं, तीन घायल, एक की मौत

Tue, 29 Sep 2020 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
people injured and died in accident
बिजुआ लखीमपुर हाईवे के रड़ा चौराहे पर हादसे के बाद लगी भीड़ और घायल अंगेश। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
बिजुआ। भीरा-लखीमपुर स्टेट हाईवे पर एक ही दिशा से आ रहीं दो बाइकें टकरा गईं। हादसे में अलग-अलग बाइकों पर सवार पति-पत्नी में से एक बाइक पर सवार पत्नी उछलकर दूर जा गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति को भी गंभीर चोट आई है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दंपती भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

भीरा कोतवाली क्षेत्र निवासी मिथलेश गिरि और उनकी पत्नी गीता गिरि लखीमपुर की तरफ से अपने घर रड़ा चौराहे पर आ रहीं थीं। सदर कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ापुर निवासी अंगेश वर्मा अपनी पत्नी मोहिनी वर्मा और 10 साल की पुत्री के साथ बाइक से पड़रिया तुला में अपनी बहन अंजू वर्मा से मिलने आ रहे थे। मिथलेश अपनी बाइक से हाईवे किनारे ही बने अपने मकान पर जाने के लिए दाहिने मुड़ गए। इस बीच पीछे चल रही बाइक सवार अंगेश ने अचानक बाइक मुड़ती देखकर ब्रेक लगाए। जिससे उनकी बाइक दूसरी बाइक में भिड़कर दूर जा गिरी। हादसे में अंगेश उनकी पत्नी और पुत्री दूर जा गिरे। साथ ही मिथलेश और उनकी पत्नी भी टक्कर से गिर गए। हादसे के बाद मिथलेश के घर वाले तुरंत उन दोनों को लेकर लखीमपुर चले गए। इधर हादसे में अंगेश की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, घायल अंगेश ने इस हादसे की सूचना अपनी बहन अंजू को दी। जिससे मौके पर पहुंची अंजू और उनके पति ने दोनों को संभाला। लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल अंगेश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं दूसरी एंबुलेंस से बिजुआ सीएचसी लाई गई मोहिनी को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज रही है। मृतका के मायके अमकोटवा से उनके परिवार के लोग आ गए हैं।
विज्ञापन

डंपर चालक की ट्रेन से कटकर मौत
हैरमखेड़ा। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के निकट रेलवे लाइन पर गिट्टी डाल रहे डंपर चालक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल प्लाजा के निकट रेलवे ट्रैक का काम चल रहा है। इसी पर काम कर रहे हैं डंपर चालक मोहर सिंह (40) पुत्र हाकिम सिंह निवासी गांव पिंटूपाराथाना मुरार जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश डंपर से रेलवे ट्रैक पर गिट्टी डाल रहा था। सोमवार सुबह 10:30 बजे ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed