फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   People are disappointed with the slow pace of conversion

आमान परिवर्तन की धीमी रफ्तार से मायूस हैं लोग

Mon, 16 Feb 2015 05:33 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 16 Feb 2015 05:33 PM IST
विज्ञापन
People are disappointed with the slow pace of conversion
पिछले 50 साल से खीरी में ब्राडगेज के सपने को वर्ष 2012 के रेल बजट में पंख लगे। लोगों में उम्मीद जगी कि अब उनका वर्षों का सपना साकार होगा। ऐशबाग से पीलीभीत तक आमान परिवर्तन परियोजना को वर्ष 2016 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन जिस धीमी रफ्तार से आमान परिवर्तन का काम चल रहा है, उससे लोगों में मायूसी है। लोगों का मानना है कि यदि इसी रफ्तार से काम हुआ तो वर्ष 2018 के पहले परियोजना का काम पूरा होना मुश्किल है।  
विज्ञापन

ऐशबाग से पीलीभीत के बीच 262.76 किलोमीटर की मीटरगेज रेलवे लाइन को ब्राडगेज में बदलने के लिए वर्ष 2012 में पेश हुए रेल बजट में प्रस्ताव किया गया था। बजट स्वीकृत होने के बाद दो फरवरी 2013 को तत्कालीन रेल राज्यमंत्री अधीर रंजन चौधरी ने लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर इसका शिलान्यास किया था। शिलान्यास हुए दो साल से अधिक समय बीत गया है लेकिन अभी तक लाइन बदलने का काम शुरू नहीं हो पाया है। पुल-पुलियों का निर्माण और प्लेटफार्म ऊंचा करने का काम अपने शुरुआती दौर में है।
विज्ञापन

तीन चरणों में पूरा होना था काम
ऐशबाग से पीलीभीत के बीच आमान परिवर्तन का काम तीन चरणों में होना था। पहले चरण में लखनऊ-सीतापुर 86.30 किलोमीटर, द्वितीय चरण में सीतापुर से मैलानी 106.18 और तीसरे चरण में 67.18 किलोमीटर क्षेत्र में आमान परिवर्तन होना था लेकिन दो साल बीत गए अभी तक पहले ही चरण का काम शुरू नहीं हो पाया है। परियोजना में रेलपथ का चौड़ा करने, छोटे-बड़े पुलों का निर्माण, ट्रैक लिंकिंग, सामान्य विद्युतीकरण, सिग्नलिंग, दूरसंचार और सिविल इंजीनियरिंग के काम शामिल हैं। परियोजना पूरा करने का दायित्व रेल विकास निगम को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

127 साल पहले लखीमपुर में दौड़ी थी पहली ट्रेन
लखनऊ-सीतापुर मीटर गेज खंड को 15 नवंबर 1886 को, सीतापुर-लखीमपुर खंड को 15 अप्रैल 1887 और लखीमपुर गोलागोकर्णनाथ खंड को 15 दिसंबर 1887 को रेल यातायात के लिए खोला गया था। इस तरह खीरी जिले में पहली ट्रेन 127 साल पहले दौड़ी थी।
आमान परिवर्तन से होंगे यह फायदे
ऐशबाग-पीलीभीत के बीच आमान परिवर्तन से खीरी जिला लखनऊ-कानपुर, दिल्ली आदि महानगरों से सीधे रेल लाइन से जुड़ जाएगा। इससे जिले का औद्योगिक, व्यापारिक और आर्थिक विकास हो सकेगा।

पीआरओ डीआरएम आलोक कुमार ने बताया कि ऐशबाग-पीलीभीत के बीच आमान परिवर्तन का काम तेजी से हो रहा है। यह कह पाना अभी मुश्किल है कि काम कितने दिन में पूरा होगा। आमान परिवर्तन के काम में गुणवत्ता पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed