फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   On the first day of Sawan, 50 thousand devotees performed Jalabhishek of Lord Shiva.

Lakhimpur Kheri News: सावन के पहले दिन 50 हजार श्रद्धालुओं ने किया शिव का जलाभिषेक

Tue, 23 Jul 2024 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
On the first day of Sawan, 50 thousand devotees performed Jalabhishek of Lord Shiva.
गोला के मोहम्मदी रोड बाईपास चौराहे के पास अस्थाई रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी बसें। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। सोमवार से शुरू हुए सावन के पहले दिन पौराणिक शिव मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ ब्रह्म मुहूर्त में चार बजे खोल दिए गए। सदर चौराहे से लेकर शिव मंदिर तक नौ बैरियर पार करने के बाद श्रद्धालुओं का विशाल जनसमूह कपाट खुलने से पहले ही एकत्र हो गया। कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालुओं को गर्भ गृह में प्रवेश दिया गया। एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बताया - अनुमान है कि पहले दिन 50 से 60 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए आए हैं।
विज्ञापन

नगर बम-बम भोले और हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के साथ भगवान नंदी, गर्भ गृह के द्वार पर भगवान गणेश, मंदिर परिसर स्थित माता पार्वती और बूढ़े बाबा का पूजन किया। गोकर्ण तीर्थ के तट पर पंडा-पुरोहितों के घाटों पर दान पुण्य किया। मंदिर परिसर में नगर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, सभासद राजेश अवस्थी, रज्जन खां राजेश वर्मा, नगर अध्यक्ष शत्रुघ्न मिश्रा आदि ने परंपरानुसार शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था में एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, तहसीलदार सुखबीर सिंह, एएसपी नेपाल सिंह, नायब तहसीलदार सर्वेश यादव, सीओ अजेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, पुलिसकर्मी मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भक्तों को डेढ़ किलोमीटर पैदल चलना पड़ा
सुरक्षा की दृष्टि से शिव मंदिर से करीब एक से डेढ़ किलोमीटर की दूर अलीगंज रोड पर कृषि उत्पादन मंडी समिति में मोहम्मदी रोड बाइपास चौराहे के निकट अस्थायी रोडवेज बस अड्डा बनाया है। जहां से श्रद्धालुओं को अपने वाहनों को खड़ा कर या बसों से उतरकर पैदल शिव मंदिर तक आना पड़ा। इस दौरान उन्होंने दिक्कतें भी झेलीं।



सख्ती के बावजूद बाज नहीं आए ई-रिक्शा चालक, वसूला मनमाना किराया

पुलिस की सख्ती के बावजूद ई-रिक्शा चालक मनमानी से बाज नहीं आए। नो एंट्री के बावजूद ई-रिक्शा शहर में फर्राटा भरते रहे। यातायात पुलिस उप निरीक्षक योगेंद्रपाल सिंह और हेड कांस्टेबल अनिल कुमार की टीम ने 40 ई-रिक्शा को पकड़कर कोतवाली गेट पर खड़ा कर लिया। शहर में नो एंट्री का फायदा उठाते हुए ई रिक्शा चालकों ने श्रद्धालुओं से मनमाना किराया वसूला।



नाराज पुरोहितों को नगर पालिकाध्यक्ष ने मनाया

रविवार की रात गोकर्ण तीर्थ के तट पर आने के रास्ते बंद करने से नाराज पुरोहितों ने प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। नगर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू से वार्ता के बाद पंडों में सहमति बनी। रविवार, सोमवार को छोड़कर बाकी दिन बैरिकेडिंग खुली रहेगी।



शहर में नहीं मिला प्रवेश, लोगों को गलियों से होकर जाना पड़ा

शहर सीमा पर बैरियर लगाने के साथ ही प्रशासन ने शहर के अंदर, शिव मंदिर परिसर के मार्गों पर भी प्रवेश रोक दिया। शिवम चौराहे से अलीगंज रोड के बीचो-बीच फ्लाईओवर के भारी भरकम बोल्डर रखकर रास्ता रोक दिया और डिवाइडर बना दिया। स्थानीय लोगों को अपने घर से निकलने और कहीं जाने में भी पसीने छूट गए। लोग आने जाने के लिए सुरक्षा कर्मियों से निवेदन करते दिखे।



कुछ फल विक्रेताओं ने लगाई नेमप्लेट

अदालत से रोक के बाद भी अंबेडकर तिराहे के पास शिव मंदिर मार्ग में दुकानदार नामी अली और रियासत अली नेम प्लेट लगाकर फल बेचते मिले। उन्होंने बताया कि किसी ने कोई दबाव नहीं बनाया। उन्होंने स्वेच्छा से नेम प्लेट लगा ली है। वह करीब 10 वर्षों से यही शिव मंदिर मार्ग में फल बेचते हैं।

गोला के मोहम्मदी रोड बाईपास चौराहे के पास अस्थाई रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी बसें। संवाद

गोला के मोहम्मदी रोड बाईपास चौराहे के पास अस्थाई रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी बसें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed