फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   O Lord, when I come to your abode, please help me cross the ocean of life in this manner

Lakhimpur Kheri News: हे प्रभु ! जब मैं आपके धाम आऊं तो आप भी इसी तरह से भवसागर पार करा देना

Tue, 30 Sep 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 30 Sep 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
O Lord, when I come to your abode, please help me cross the ocean of life in this manner
पलिया की रामलीला में राम-केवट संवाद प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद - फोटो : credit
पलियाकलां। शहर की ऐतिहासिक श्री रामलीला में काशी आदर्श रामलीला मंडल रायबरेली के कलाकारों ने भगवान श्रीराम व केवट संवाद के साथ भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता के वन गमन के बाद भगवान श्रीराम के वियोग में प्राण त्यागने का भावपूर्ण मंचन किया, जिसमें मौजूद दर्शक भावविभोर हो गए।
विज्ञापन


श्रीरामलीला में श्रीराम केवट संवाद के दौरान केवट से श्रीराम ने जब नाव लाने के लिए कहा तो केवट नाव नहीं लाया, बल्कि उसने श्रीराम से कहा कि मैं तुम्हारे मरम को जानता हूं कि जब आप के चरण के रज से शिला सुंदर नारी के रूप में बदल गई तो हमारे नाव की क्या बिसात, हमारी नाव तो काठ की है। तब राम मुस्कुराए और चरण पखारने की अनुमति दी, जिसके बाद केवट ने चरणों को धोया और फिर राम को नदी पार कराई। माता सीता ने उतराई के रूप में मुद्रिका देनी चाही, लेकिन उसने कहा कि हे प्रभु जब मैं आपके धाम आऊं तो आप भी इसी तरह से भवसागर पार करा देना। इसके बाद कलाकारों ने सुमंत व श्रीराम की लीलाओं को भी दिखाया। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और रामलीला की लीलाओं को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed