फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Number of patients increased in district hospital, medical ward full

Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या, मेडिकल वार्ड फुल

Fri, 01 Sep 2023 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Number of patients increased in district hospital, medical ward full
दतेलीकला गांव में लगा कैम्प
लखीमपुर/ ओयल। लगातार बदल रहे मौसम के चलते बीमारियां पनपने लगी हैं। ऐसे में जिला अस्पताल सहित सीएचसी पर मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। मौजूदा समय में लोग वायरल फीवर, डेंगू, मलेरिया की चपेट में आ रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल में कुल 1446 पर्चे बने। जिला अस्पताल का मेडिकल वार्ड मरीजों से फुल हो चुका है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में 84 बेड मरीजों के लिए डाले गए हैं। इनमें 32-32 पुरुष व महिला और 20 बेड़ जीरियाट्रिक वार्ड में है। पुरुष वार्ड में 26 मरीज भर्ती हैं, महिला वार्ड में भर्ती 32 में से 16 मरीज पायरेक्सिया से ग्रसित हैं। जीरियाट्रिक वार्ड में 18 में से तीन मरीज बुखार से पीड़ित हैं। जिनका इलाज किया जा रहा है। मरीजों की संख्या में इजाफा होने के चलते मेडिकल वार्ड में जगह नहीं बची है।
विज्ञापन

एमसीएच विंग की तीसरी मंजिल पर बनाए गए त्वचा व ऑर्थो वार्ड में डाले गए 25 बेड भी फुल हो गए हैं। यहां पर भर्ती 25 से 12 मरीज बुखार से पीड़ित हैं। अस्पताल के डेंगू वार्ड में निघासन निवासी तेजनारायण मिश्रा के 30 वर्षीय पुत्र आशीष मिश्रा काे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिल्ड्रन वार्ड : भर्ती 15 में से नौ बच्चे बुखार पीड़ित
ओयल। बदलते मौसम की मार से बच्चे भी अछूते नहीं हैं। बच्चों को तेजी से बदलता मौसम प्रभावित कर रहा है। इसके चलते बच्चे वायरल फीवर से ग्रसित हो रहे हैं। जिला अस्पताल में बच्चों के लिए बनाए गए चिल्ड्रन वार्ड में 24 व पीआईसीयू में 10 बेड आरक्षित हैं, इसमें चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती 15 मरीजों में से नौ बच्चों को बुखार हैं।


मितौली सीएचसी में तीन, मोहम्मदी में मलेरिया के पांच मरीज मिले
मितौली। मितौली सीएचसी पर शुक्रवार को मलेरिया के तीन मरीज मिले हैं। सामान्य दिनों में दो सौ से तीन सौ के बीच रहने वाली ओपीडी में इस समय 500-600 मरीज रोजाना देखे जा रहे हैं। इसमें अधिकांश बुखार पीड़ित हैं।
शुक्रवार को मितौली सीएचसी पर 597 मरीज आए, जिसमे 377 नए व 220 पुराने मरीज आए है। इसमें से 150 मरीज बुखार पीड़ित हैं। 125 मरीजों की जांच में तीन में मलेरिया की पुष्टि हुई। इनमें मझिगवां निवासी 28 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र शिवदयाल, आशिकनगर निवासी 35 वर्षीय राहुल पुत्र रामप्रसाद और परसेहरा निवासी 22 वर्यीय अजय पुत्र रामप्रसाद शामिल हैं।
सीएचसी पर करीब आधा दर्जन मरीज बुखार से पीड़ित भर्ती हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को तीन मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। उन्हें दवा उपलब्ध करा दी गई है। जिन गांवों में बुखार फैलने की जानकारी मिल रही है। उन गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर दवा दी जा रही है। संवाद

सीएचसी पर मलेरिया की दवा नहीं
मलेरिया से ग्रसित मरीज को प्राइमाक्विन व क्लोरोक्विन दवा दी जाती है। प्राइमाक्विन मलेरिया से ग्रसित मरीज को 14 दिन तक दी जाती है। वहीं क्लोरोक्विन तीन दिन तक दी जाती है। सीएचसी पर प्राइमाक्विन दवा उपलब्ध है, लेकिन क्लोरोक्विन नहीं है।

खजुहा में मिले मलेरिया के पांच मरीज
मोहम्मदी। क्षेत्र के गांव खजुहा में 15 लोगों की जांच में पांच मरीज मलेरिया पॉजिटिव पाए गए। शुक्रवार को सीएचसी की स्वास्थ्य टीम ने कैंप लगाकर 15 लोगों का परीक्षण कर दवाइयां दी।
सीएचसी में इस समय नए-पुराने करीब 500 मरीज हैं। इसमें बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच की जा रही है। अधीक्षक डॉ. मयंक मिश्रा ने बताया कि इस समय बुखार के मरीज की ज्यादा संख्या में आ रहे हैं। डेंगू की जांच किट से हो रही है। उसके अलावा मलेरिया की जांच के लिए स्लाइड बनाई जा रही हैं। मलेरिया की जांच करने के लिए एक स्वास्थ्य टीम हर ग्राम पंचायत में भेजते हैं। गांव में ब्लड की सैंपलिंग करके दवाइयां दी जा रही हैं। संवाद

खमरिया में बुखार पीड़ित 345 मरीज आए, 29 जांचे हुईं

खमरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य खमरिया में शुक्रवार के दिन मलेरिया की 33 जांचें की गईं। सभी जांच निगेटिव मिलीं। डेंगू और टाइफाइड की 29 जांचें की गईं, यह भी नेगेटिव आईं। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. यश कुमार, डॉ. सात्विक वर्मा, डॉ. मनीष वर्मा ने मरीजों का परीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. पंकज भार्गव ने बताया कि शुक्रवार को खमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 345 मरीज ने पर्चा बनवाकर दवा ली। संवाद

गोला : ओपीडी में 50 फीसदी मरीज वायरल फीवर के
गोला गोकर्णनाथ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर होने वाली कुल ओपीडी में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या 50 फीसदी से अधिक पहुंच गई है। हालांकि जांच में अभी तक डेंगू या मलेरिया के मरीजों की पुष्टि नहीं हुई है। दैनिक ओपीडी 700 के करीब है। सीएचसी पर मलेरिया की रैपिड टेस्टिंग प्रतिदिन करीब 20 मरीजों की और डेंगू के करीब 10 मरीजों की एनएस वन की जांच होती है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि वायरल फीवर के मरीज बढ़े हैं लेकिन जांच में अभी तक मलेरिया या डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। संवाद


बेहजम : रोजाना आ रहे करीब 500 मरीज
बेहजम। क्षेत्र में वायरल बुखार और मलेरिया के मरीजों की भरमार है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहजम में सिर्फ दो चिकित्सक डाॅ. अनिल वर्मा और डाॅ. एमएस खान हैं। सीएचसी की व्यवस्थाएं भी बदहाल हैं। यहां लगी हेल्थ एटीएम मशीन काम नहीं कर रही है। यह दंत चिकित्सक के कमरे में बंद पड़ी है। शुक्रवार को सीएचसी में 500 पर्चे बने, इनमें से 200 मरीजों की मलेरिया,टायफाइड की जांच की गई। लैब टेक्नीशियन ने बताया कि सभी जांचें निगेटिव निकलीं। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. अनिल वर्मा ने बताया कि रोजाना करीब 450 मरीज वायरल फीवर के आते हैं। संवाद

दतेलीकला गांव में लगा कैम्प

दतेलीकला गांव में लगा कैम्प

दतेलीकला गांव में लगा कैम्प

दतेलीकला गांव में लगा कैम्प

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed