{"_id":"67cdd87c109815a6990b4967","slug":"now-the-third-eye-will-keep-watch-in-villages-cctvs-will-be-installed-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-140958-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अब गांवों में रहेगा तीसरी आंख का पहरा, लगेंगे सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अब गांवों में रहेगा तीसरी आंख का पहरा, लगेंगे सीसीटीवी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गांव के मुख्य प्रवेश द्वार, निकास द्वार, मुख्य चौराहे, तिराहे, सामुदायिक शौचालय, ग्राम सचिवालय, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय सहित अन्य प्रमुख स्थान व मार्ग सीसीटीवी कैमरे से लैस किए जाएंगे।
गांवों में सीसीटीवी लगने से हर गतिविधि पर पैनी नजर रहेगी। गड़बड़ी करने वालों पर शिकंजा जाएगा। ऑपरेशन त्रिनेत्र योजना के तहत यह कैमरे लगाए जाने हैं।
गांवों में लगाने वाले कैमरों की कनेक्टिविटी संबंधित थाने, विकास खंड मुख्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जनपद मुख्यालय व पुलिस मुख्यालय से रखी जाए। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जनपद की ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरा एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाए जाएंगे। इससे किसी परिसंपत्ति की हानि की दशा में सटीक फोटो प्राप्त हों सके एवं रात्रि के समय में भी फोटो भी मिल सके।
इसके व्यय का वहन वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से संबंधित ग्राम पंचायत की से किया जाएगा। डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि गांव के पंचायत भवनों में कैमरे लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
अब गांव के अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कैमरे लगाने की तैयार चल रही है। गांव में कैमरे लगने से हर गतिविधियों पर नजर रहेगी। जिला मुख्यालय से गांवों में साफ-सफाई सहित अन्य कार्यों की निगरानी करने में आसानी होगी।