फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   nodal officer inspection

मास्क लगाकर आने पर ही मिलेगा अस्पताल में प्रवेश

Tue, 29 Sep 2020 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
nodal officer inspection
बच्चे को मास्क लगाकर लाने की हिदायत देते नोडल अफसर। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। कोविड-19 के नोडल अफसर ने सोमवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण कर कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जो मरीज और पुलिसकर्मी मास्क नही लगाए थे उन्हें मास्क लगाने की नसीहत दी। साथ ही सीएमएस से कहा कि ऐसी व्यवस्था करें कि कोई भी बिना मास्क अस्पताल में न आने पाए।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे नोडल अधिकारी एवं विशेष सचिव बेसिक शिक्षा मनीष कुमार वर्मा जिला अस्पताल पहुंचे। गेट पर मरीजों व तीमारदारों की वीडियो रिकार्डिंग व्यवस्था देख प्रसन्नता जताई। इसके बाद आइसोलेशन वार्ड में जाकर भर्ती कोरोना संक्रमित के बारे में जानकारी ली। वापसी के समय अस्पताल में बिना मास्क मिले पुलिसकर्मियों और मरीजों को ढंग से मास्क लगाने की हिदायत दी। उन्होंने लोगों को बिना मास्क लगाए देखकर सीएमएस को ऐसे लोगों को अस्पताल में प्रवेश न देने के निर्देश दिए। साथ ही नगर पालिका ईओ आर आर अंबेष को तलब कर कोरोना जागरूक संदेश अस्पताल में बजवाने के लिए लाउडस्पीकर की व्यवस्था करने को कहा। इस दौरान अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

दवा वितरण काउंटर पर भीड़ देख जताई नाराजगी
निरीक्षण के दौरान दवा वितरण काउंटर पर उमड़ी भीड़ देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। सीएमएस को सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए वहां पर सुरक्षा कर्मी तैनात करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को अस्पताल न लाने की दी हिदायत
दवा वितरण काउंटर के निकट एक व्यक्ति अपने बच्चे को बिना मास्क लेकर आता देख नोडल अफसर ने उन्हें रोक लिया और बच्चों को अस्पताल लेकर आने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि यदि बच्चा बीमारा है तो मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। ऐसी लापरवाही बच्चों पर भारी पड़ सकती है।

स्ट्रेचर न मिलने पर गोद में लेकर बेटी को दिखाने पहुंचा पिता
जिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को नोडल अफसर की मौजूदगी में भी मरीजों को स्ट्रेचर नसीब नहीं हुआ। जिस कारण एक बुजुर्ग पिता 10 वर्षीय पुत्री को गोद में लेकर डॉक्टर को दिखाने पहुंचा।
महिला अस्पताल में सामाजिक दूरी तार तार
महिला अस्पताल में सोमवार को इस कदर भीड़ रही कि पर्चा बनवाने वाले काउंटर से लेकर डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने के दौरान सामाजिक दूरी तार तार होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed