{"_id":"6834ac6dc5e5bbe55d0e841e","slug":"no-matter-how-much-material-happiness-you-have-if-there-is-any-disease-it-is-all-useless-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-146699-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भौतिक सुख कितना भी हो, कोई रोग है तो सब बेकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भौतिक सुख कितना भी हो, कोई रोग है तो सब बेकार
Mon, 26 May 2025 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 26 May 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
पांच दिवसीय शिविर समापन के दौरान भारतीय योग संसथान के पदाधिकारी व साधक। स्रोत संस्था
लखीमपुर खीरी। भारतीय योग संस्थान की ओर से गढ़ी रोड स्थित श्री चित्रगुप्त कायस्थ धर्मशाला के आदर्श योग साधना केंद्र पर चल रहे हड्डी रोग निवारण योग शिविर का समापन हुआ। संचालन शिविर प्रभारी शशिकांत श्रीवास्तव ने किया।
जिला प्रधान अधिवक्ता रमेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित पांच दिवसीय शिविर के अंतिम दिन सोमवार को संरक्षक सेवक सिंह अजमानी ने साधकों से अपने अनुभव साझा किए। प्रांतीय प्रधान नरेश चंद्र वर्मा ने गहरे लंबे श्वांस, अनुलोम विलोम, भ्रामरी का महत्व बताते हुए अभ्यास कराया।
जिला प्रधान अधिवक्ता रमेश कुमार वर्मा ने आसनों का हड्डियों पर प्रभाव, प्रतिदिन योग केंद्र पर आने की प्रेरणा के लिए प्रेरित किया। जिला प्रधान अधिवक्ता रमेश कुमार वर्मा ने कहा कि भौतिक सुविधा कितनी भी, अगर कोई रोग है तो सब बेकार है।
विज्ञापन
जिला संगठन मंत्री अशोक कुमार तोलानी ने सहज ध्यान क्रिया और जिला मंत्री योग चिकित्सक शिवराम वर्मा ने टांगों एवं भुजाओं की सूक्ष्म क्रियाएं, क्षेत्रीय प्रधान अरविंद कुमार वर्मा ने भुजंगासन, चक्रपादासन कराया। इस दौरान कामिनी मिश्रा भी मौजूद रहीं।