फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nine policemen found absent from duty

Lakhimpur Kheri News: नौ पुलिसकर्मी ड्यूटी से मिले गैरहाजिर

Sat, 12 Apr 2025 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Nine policemen found absent from duty
लखीमपुर खीरी। कीर्तनमयी पदयात्रा के दौरान सुरक्षा में लगाए गए नौ पुलिसकर्मी गैरहाजिर मिले। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शनिवार को शहर से गुलरीपुरवा तक जाने वाली पदयात्रा में अराजकता न फैले, इसके लिए शुक्रवार की शाम एसपी संकल्प शर्मा ने मौका मुआयना करते हुए अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए थे। इसके अलावा हर प्वॉइंट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की थी। एसपी संकल्प शर्मा ने ड़्यूटी पर लापरवाही न करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद नौ पुलिसकर्मी चेकिंग के दौरान अनुपस्थित पाए गए। एसपी ने इसे गंभीरता से लिया।
एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि हनुमान पदयात्रा में लगे पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को सुबह तीन बजे अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचना था। आदेश के बाद ज्यादातर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर पहुंच गए। इधर पुलिस की मुस्तैदी को लेकर एसपी संकल्प शर्मा ने करीब साढ़े पांच बजे पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चेक करवाई।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान इंस्पेक्टर पढुआ पुष्पराज कुशवाहा, ढखेरवा चौकी इंचार्ज संदीप यादव, मोहम्मदी थाने के दरोगा रामचंद्र सिंह, महिला दरोगा अंजना जायसवाल, कांस्टेबल शशि कपूर, अनूप, प्रत्युष यादव, संध्या सिंह, कौशलेंद्र प्रताप और राजेंद्र गंगवार अपने ड्यूटी स्थान पर नहीं मिले। ड्यूटी में लापरवाही बरतने को लेकर एसपी ने नाराजगी जताई। इस पर सभी के खिलाफ कोतवाली सदर में रपट दर्ज कराई। एसपी ने कहा कि जल्द की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed