फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Netaji Subhash Chandra Bose The birthday celebrated

नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जन्मदिन मनाया

Fri, 23 Jan 2015 06:56 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 23 Jan 2015 06:56 PM IST
विज्ञापन
Netaji Subhash Chandra Bose The birthday celebrated
नेताजी सुभाषचंद्र बोस का 118वां जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रभात फेरी, भंडारा और विचार गोष्ठियां हुईं। नेताजी के राष्ट्रप्रेम की चर्चा की गई।
विज्ञापन

सुभाष सेवा समिति ने सुभाष पार्क में ध्वजारोहण के बाद विचार गोष्ठी, प्रभात फेरी और भंडारे का आयोजन किया। यहां नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.इरा श्रीवास्तव को सुभाष रत्न सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में रमेशचंद्र मिश्रा, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, समाजसेवी राजेश दीक्षित और रामजनम बरनवाल ने विचार व्यक्त किए। कुमुदेश शंकर शुक्ला, हरिनाम सुंदर त्रिपाठी, शैलेंद्र श्रीवास्तव, पन्नालाल अग्रवाल, रमाशंकर मिश्रा, अनुपम त्रिपाठी और अशोक ढल मौजूद रहे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय सुभाषवादी जनता भारतदल के कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर सलामी दी। इसके बाद विलोबी पुस्तक सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया। यहां नेता जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। विद्यासागर, उमाकांत त्रिपाठी, शिवानी शर्मा मौजूद रहे। अखिल भारतीय नशा उन्मूलन सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने ग्राम मोहन पड़री में नेता जी का जन्म दिवस मनाया। यहां राजकिशोर पांडे प्रहरी ने नेता जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। श्रवण वर्मा, रवि प्रताप सिंह, विक्रम सिंह, रामचंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचपन संवारो फाउंडेशन ने प्राथमिक विद्यालय सुवागाड़ा में कार्यक्रम किया। यहां प्रधानाध्यापक पूर्णिमा मिश्रा ने नेता जी के बारे में बताया। बच्चों ने जयहिंद के नारे भी लगाए। आर्ट प्रतियोगिता कराई गई तथा बच्चों को पुरस्कार दिए गए।

जिला अधिवक्ता संघ सभागार में निवर्तमान महामंत्री रमाकांत दीक्षित ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला तथा अधिवक्ताओं से उनके आदर्शाें पर चलने का आह्वान किया। संगोष्ठी में निवर्तमान कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवचंद्र शाह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुयश मिश्र बाबी, संयुक्त मंत्री कल्पना पांडे, जेके राज और फिरोज खंा सहित नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष मिश्र, नवनिर्वाचित महामंत्री हौसला प्रसाद वर्मा संयुक्त मंत्री विवेक अवस्थी, श्रीकांत पांडे और इजराइल खां सहित कई वकील मौजूद रहे।
राजकीय हाईस्कूल ईशवारा में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां विद्यार्थियों के बीच सुलेख प्रतियोगिता कराई गई। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed