फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nepalese officer cheated in the name of currency exchange

Lakhimpur Kheri News: करेंसी बदलने के नाम पर नेपाली अधिकारी से ठगी

Sun, 20 Oct 2024 10:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Nepalese officer cheated in the name of currency exchange
पलिया में जानकारी देते नेपाली अ​धिकारी प्रशांत थापा।
पलियाकलां। नेपाल के एक उच्चाधिकारी से करेंसी बदलने के नाम पर दस दिन पहले करीब ढाई लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत आला अधिकारियों ने जब भारतीय प्रशासन से शिकायत की तो हरकत में आई पुलिस ने रकम वापस कराई है।
विज्ञापन

पता चला है कि ठग तिकुनिया के थे और पलिया में घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।शुरुआती जांच में उक्त ठगों की पहले से ही अधिकारी से जान पहचान होने की बात भी सामने आई है। हालांकि अधिकारी को रकम वापस मिलने के बाद उन्होंने वीडियो के माध्यम से सोशल मीडिया पर सरकार, अधिकारियों का आभार जताया है।
विज्ञापन

बताया गया कि नेपाल निवासी प्रशांत थापा नेपाल के नागरिक उड्डयन व पर्यटन विभाग में तैनात हैं। करीब दस दिन पहले कुछ भारतीयों ने नेपाली मुद्रा को भारतीय मुद्रा में बदलने का आश्वासन देकर ठगी कर ली। पलिया कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने छानबीन भी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला कि तिकुनिया क्षेत्र के रहने वाले दो व्यक्तियों से उनकी मित्रता थी। पहले से ही जान पहचान होने के कारण दो लाख 20 हजार रुपये की नेपाली करेंसी को भारतीय करेंसी में बदलने की बात कहकर रुपये दिए गए थे।

-------------------------------------
रुपये लेने वाले उक्त अधिकारी की पहचान के थे। घटनास्थल पलिया का था और रुपये लेने वाले तिकुनिया क्षेत्र के थे। फिर भी पलिया कोतवाली में मुकदमा दर्ज करते हुए रुपए वापस दिलाए गए हैं। आगे की जांच की जा रही है।
मनबोध तिवारी, पलिया कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed