फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Most of the schools remain open even after DM order

डीएम के आदेश को दरकिनार कर पहले दिन खुले कई स्कूल

Mon, 01 Jan 2018 08:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Mon, 01 Jan 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
Most of the schools remain open even after DM order
students
भीषण ठंड और कोहरे के मद्देनजर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने दो दिन पहले आदेश जारी कर नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूलों में चार जनवरी 2018 तक अवकाश घोषित किया है। इंटर कॉलेजों में भी कक्षा नर्सरी से आठ तक की कक्षाएं स्थगित की गई हैं, बावजूद इसके सोमवार को कई जगहों पर स्कूल खुले। इनमें नर्सरी से कक्षा आठ तक के बच्चों की कक्षाएं संचालित की गईं। इस पर अभिभावकों ने नाराजगी जताते हुए विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शहर में गोला रोड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (सीबीएसई बोर्ड) में कक्षा छह से 12 तक कक्षाएं संचालित होती हैं। सोमवार को इसमें कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं संचालित की र्गइं, जो डीएम के आदेश का सीधा उल्लंघन है। कॉलेज में कक्षा छह में पढ़ने वाले छात्र शिवांश त्रिवेदी के पिता देवेश त्रिवेदी बच्चे को लेने कॉलेज पहुंचे और डीएम के आदेश का हवाला देते हुए कक्षा छह से आठ तक के बच्चों की छुट्टी घोषित करने की मांग उप प्रधानाचार्य से की। प्रार्थना के बाद बच्चे को ले जाने के लिए बुलाया गया। इसके बाद अभिभावक बच्चे को लेने दोबारा कॉलेज पहुंचा, तो शिक्षण कार्य चल रहा था। अभिभावक का आरोप है कि प्रधानाचार्य से शिक्षण कार्य स्थगित करने का अनुरोध किया, लेकिन उसे अनसुना कर दिया गया। 
विज्ञापन

सिकंद्राबाद। बड़ा चौराहा स्थित कमलापति गुरु प्रसाद गार्जन इंटर कॉलेज में कक्षा एक से आठ तक की कक्षाएं संचालित की गईं। कॉलेज प्रबंधन द्वारा डीएम, डीआईओएस के आदेश को दरकिनार करते हुए भीषण ठंड की परवाह नहीं की गई। भीषण ठंड में बच्चे ठिठुरते दिखे, जिनके पास ठंड से बचाव के पर्याप्त उपाय भी नहीं थे। इसके अलावा क्षेत्र के कई प्राइवेट स्कूलों में कक्षाएं संचालित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल का पहला दिन होने की वजह से काफी बच्चे सूचना के अभाव में विद्यालय आ गए थे, जिन्हें सिस्टेमिक ढंग से घर भेजा गया। अभिभावकों और बच्चों को नर्सरी से कक्षा आठ तक की कक्षाएं चार जनवरी तक स्थगित करने की सूचना दे दी है।

शेषधर द्विवेदी, प्रधानाचार्य, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज

मामला संज्ञान में आया है। ऐसे कालेजों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को नोटिस देकर जवाब मांगा जा रहा है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ आरके जायसवाल, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed