फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   minor girl found dead in sugarcane farm in Lakhimpur kheri

UP: लखीमपुर में छात्रा की बेरहमी से हत्या, हत्यारे ने आंखें फोड़ीं...मुंह में भरी मिट्टी; दुष्कर्म की आशंका

Mon, 09 Oct 2023 05:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Oct 2023 05:50 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया क्षेत्र में सोमवार को खमरिया कोइलार गांव के पास गन्ने के खेत में छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। छात्रा सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बताई गई है। वह रविवार शाम से लापता थी। बेरहमी से उसकी हत्या की गई है। 

विज्ञापन
minor girl found dead in sugarcane farm in Lakhimpur kheri
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के सिंगाही थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वह रविवार दोपहर मदरसा गई थी। इसके बाद नहीं लौटी। उसका शव सोमवार को गन्ने के खेत में मिला। परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका भी जताई है। वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने मौका-मुआयना करने पहुंचे एसपी की गाड़ी घेर ली और जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय छात्रा रविवार को मदरसे में पढ़ने गई थी। शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सूचना पर पुलिस ने देर रात 11.30 बजे गुमशुदगी दर्ज कर ली। सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे छात्रा का शव रमुवापुर गांव के पास मोहन सिंह के गन्ने के खेत में मिला। उसकी बेरहमी से हत्या की गई थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'पति है नपुंसक': शादी के 2 साल बाद भी हूं कुंवारी, सुहागरात पर भी पास न आया वो; जेठ ने पार कीं बेशर्मी की हदें

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंह में भरी थी मिट्टी 
खबर मिलने पर परिजनों समेत आसपास गांवों के लोग वहां जमा हो गए। छात्रा की मां ने शव की हालत देखकर दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई। छात्रा के सिर पर चोट के निशान हैं। आंखें फूटी हुईं मिली। साथ ही मुंह में मिट्टी भरी हुई मिली मानो किसी ने उसका मुंह मिट्टी में काफी देर तक दबाया हो। कपड़े भी अस्त-व्यस्त मिले।

ग्रामीणों ने घेरी एसपी की गाड़ी 
सोमवार शाम जब एसपी गणेश प्रसाद साहा मौके पर पहुंचे तो घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने उनकी गाड़ी घेर ली। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण वहां हंगामा करते रहे। परिजनों समेत ग्रामीणों ने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की। 

 एसपी गणेश प्रसाद साहा और सीओ निघासन राजेश कुमार ने बताया कि किशोरी के सिर और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं लेकिन कपड़े अस्त-व्यस्त नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed