फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   meeting

वैक्सीनेशन : सिर्फ 48 फीसदी लोगों को लगी पहली डोज

Mon, 20 Sep 2021 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
meeting
कलक्ट्रेट सभागार में निगरानी समिति की बैठक में विचार रखते गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी । संवा? - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। शनिवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक केंद्रीय गृहराज्य मंत्री व खीरी सांसद अजय मिश्र ‘टेनी’ की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कोविड टीकाकरण की धीमी प्रगति का मुद्दा छाया रहा। बताया गया कि जनपद में कुल 48 लाख लोगों को टीका लगाया जाना है, जिसके सापेक्ष 48 प्रतिशत को पहली डोज और सिर्फ छह प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। गृह राज्यमंत्री ने टीकाकरण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और सीएमओ को इसमें तेजी लाने के निर्देश दिये।
विज्ञापन

सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने अन्य जनपदों के मुकाबले खीरी में एंबुलेंस के रिस्पॉन्स टाइम ज्यादा होने का सवाल उठाया, जिस पर सीएमओ ने जल्द समय नियत करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि विकास कार्यक्रमों में स्थिति संतोषजनक है, जिससे खीरी ने केंद्र व प्रदेश सरकार की प्रत्येक महत्वाकांक्षी योजना में शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे जिले पर पीएम और सीएम की सीधी नजर है। उन्होंने निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं से कम लाभान्वित गांव का सर्वे कराएं और उन्हें सूचीबद्ध कर विकास कार्यों से जोड़ें। बताया कि जल्द ही वह ग्राम चौपाल के माध्यम से इसकी समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीओ डूडा/ एसडीएम पूजा यादव ने बताया कि पीएम आवास (शहरी) में 27924 आवास स्वीकृत हुए, जिनमें 25262 पात्र मिले। 22247 को प्रथम किस्त, 19986 को द्वितीय व 12967 को तृतीय किस्त दी गई है। अब तक 17870 लाभार्थियों की छत पड़ चुकी है। इस योजना में अब तक 71 प्रतिशत प्रगति हुई है। बैठक में विधायक सदर योगेश वर्मा ने आवास सत्यापन में देरी का मुद्दा उठाया, जिस पर डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया ने सत्यापन में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उधर, सीएमओ डॉ शैलेंद्र भटनागर ने माहवार विवरण बताया। कहा कि शुक्रवार को मेगा वैक्सीनेशन-डे पर 83 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 63634 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। प्रतिदिन तीन हजार लोगों की सैंपलिंग कराई जा रही है। जिले में कोविड के दो सक्रिय केस है। 10 ऑक्सीजन प्लांट लगने हैं, जिनमें आठ क्रियाशील हैं। शेष दो जल्द ही शुरू होंगे। इसके जरिए सीधे 720 बेडों पर सीधे ऑक्सीजन उपलब्ध होगी। वहीं एमसीएच हॉस्पिटल ओयल में आरटी-पीसीआर लैब लगभग तैयार है।
पीडी ने पीएम आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति बताते हुए कहा कि आवास का इंटीग्रेटेड प्रोजेक्ट लंदनपुर ग्रंट में पूरा हुआ, वहीं दूसरा प्रोजेक्ट जल्द पूरा होगा। केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए कि शारदानगर के समीप स्थित बंगाली कॉलोनी को और अधिक विकसित कराएं। सीडीओ ने बताया कि वह जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में खेल मैदान बनाने का प्लान है। उज्ज्वला योजना की समीक्षा पर डीएसओ ने बताया कि अब तक 59396 नए आवेदन प्राप्त हुए हैं। डीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को दो माह के अंदर अन्य सभी जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराया जाएगा।
ईई जलनिगम आरबी श्रीवास्तव ने बताया कि 12 परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं, जो मार्च तक पूर्ण कर ली जाएंगी। जल जीवन मिशन के तहत 46 ग्राम पंचायतों के डीपीआर स्वीकृत के लिए भेजे, जिनमे 14 डीपीआर स्वीकृत हो चुके हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हर घर तक नल से जल 2024 पहुंचाया जाएगा, यह शासन की प्राथमिकता है।
डीएम ने बताया कि 31 मार्च तक जिले की सभी विद्यालयों को पाइप से जल की आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। विधायक सदर योगेश वर्मा में शारदा के किनारे बसे गांव में जलभराव का मुद्दा उठाया, जिस पर डीएम ने डीपीआरओ को गांव में एंटीलार्वा छिड़काव एवं जल निकास की व्यवस्था के निर्देश दिए।

डीसी एनआरएलएम राजेंद्र प्रसाद श्रीवास ने बताया कि जिले में नौ पुष्टाहार उत्पादन प्लांट लगाने की कार्यवाही चल रही है। बैठक का संचालन सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने किया। बैठक में सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, अम्बरीश सिंह, एसपी विजय ढुल, संयुक्त विकास आयुक्त लखनऊ मंडल श्रीकृष्ण त्रिपाठी, पीडी केके पांडेय, डीडीओ अरविंद कुमार, डीएसटीओ राजेश कुमार सिंह, नगर पालिका परिषद गोला की चेयरमैन मीनाक्षी अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख दिव्या सिंह, वीना सिंह मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed