{"_id":"6aca7d680394ac6b110db9f1","slug":"mass-wedding-today-278-couples-will-gather-at-two-venues-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-187174-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सामूहिक विवाह आज, दो आयोजन स्थलों पर जुटेंगे 278 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सामूहिक विवाह आज, दो आयोजन स्थलों पर जुटेंगे 278 जोड़े
Sat, 10 Oct 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
गोला के स्टेडियम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की हो रहीं तैयारियां। संवाद
लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रविवार को श्रीनगर और गोला विधानसभा क्षेत्रों में 278 जोड़ों का विवाह होगा। इनमें 273 हिंदू जोड़े सात फेरे लेंगे, जबकि पांच मुस्लिम जोड़ों का निकाह होगा।
दोनों आयोजन स्थलों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी और संबंधित जनप्रतिनिधि वर-वधुओं को आशीर्वाद देंगे। गोला विधानसभा का आयोजन स्व. राजेंद्र गिरी स्मारक स्टेडियम में होगा। यहां बिजुआ और भीरा के जोड़ों समेत 193 जोड़ों का विवाह होगा, जिनमें तीन मुस्लिम जोड़े शामिल हैं।
वहीं, श्रीनगर विधानसभा का आयोजन आसिता मैरिज लॉन, फूलबेहड़ रोड सांड़ा में होगा। यहां फूलबेहड़ के 85 जोड़ों का विवाह होगा, जिनमें दो मुस्लिम जोड़े शामिल हैं। हिंदू जोड़ों का विवाह अग्नि के समक्ष सात फेरों के साथ होगा, जबकि मुस्लिम जोड़ों के निकाह की अलग व्यवस्था की गई है। सभी जोड़ों को सुबह नौ बजे विवाह स्थल पर बुलाया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि दोनों आयोजनों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
हर विधानसभा में होंगे सामूहिक विवाह
13 अक्तूबर को मोहम्मदी विधानसभा के फुलकॉरी मैरिज लॉन, साहबगंज रेहिरिया में 202 जोड़ों का विवाह होगा। इनमें पसगवां और बरबर के जोड़े शामिल होंगे। 15 अक्तूबर को कस्ता विधानसभा के कस्ता क्रेसर, पेट्रोल पंप के निकट 161 जोड़ों का विवाह होगा। इसमें बेहजम के जोड़े भी शामिल होंगे।
19 अक्तूबर को लखीमपुर के धर्म सभा इंटर कॉलेज में 255 जोड़ों का विवाह होगा। इनमें नकहा, खीरी टाउन और ओयल के जोड़े शामिल होंगे। 21 अक्तूबर को पलिया के सिंह मैरिज लॉन में 179 जोड़ों का विवाह होगा। इनमें बांकेगंज और मैलानी के जोड़े शामिल होंगे।
24 अक्तूबर को निघासन विधानसभा के डॉ. भीमराव अंबेडकर तराई किसान महाविद्यालय में 209 जोड़ों का विवाह होगा। इनमें सिंगाही और रमियाबेहड़ के जोड़े शामिल होंगे। अंत में 27 अक्तूबर को धौरहरा के राजकीय इंटर कॉलेज में 149 जोड़ों का विवाह होगा। इनमें ईसानगर के जोड़े भी शामिल होंगे।
-- -
सामूहिक विवाह में हर जोड़े पर खर्च होंगे एक लाख रुपये
गोला गोकर्णनाथ। जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि सामूहिक विवाह में प्रत्येक जोड़े पर सरकार की ओर से एक लाख रुपये का बजट निर्धारित है। इसमें 64 हजार रुपये बेटी के बैंक खाते में भेजे जाएंगे, जबकि 21 हजार रुपये के उपहार दिए जाएंगे। शेष राशि अन्य खर्चों पर व्यय होगी।
विभाग के कार्यालय अधीक्षक सौरभ गुप्ता की देखरेख में बेटी की विदाई के लिए लड्डू तैयार किए जा रहे हैं। आयोजन के लिए जर्मन हैंगर पंडाल भी लगाया गया है। संवाद