फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Manual feeding of thousands of connections not

हजारों मैनुअल कनेक्शनों की नहीं की फीडिंग

Wed, 17 Jun 2015 07:51 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 17 Jun 2015 07:51 PM IST
विज्ञापन
शहर में करीब दो हजार से अधिक बिजली कनेक्शनों की रसीद मैनुअली काट दी गई, लेकिन कई माह गुजरने के बाद भी कनेक्शनों की फीडिंग नहीं की गई है। इससे बिजली उपभोक्ताओं को उनके बिल नहीं मिल पा रहे हैं। परेशान उपभोक्ता बार-बार अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में करीब छह माह पहले अभियान चलाकर शहर के सीमाई क्षेत्रों में दो हजार से अधिक लोगों को घरेलू बिजली कनेक्शन दिए गए थे। उस समय अधिकारियों ने लोगों को मैनुअली रसीदें जारी कर दी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक जो रसीदें जारी की गईं, अधिकारियों ने उन रसीदों को कंप्यूटर में फीड नहीं किया है। यही लापरवाही उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। इससे उनके घरों का बिजली बिल नहीं आ रहा है और न ही बिजली खपत का ब्योरा पता चल पा रहा है। मौजूदा समय में ऐसे दर्जनों उपभोक्ता प्रतिदिन सब डिवीजन और डिवीजन आफिस के चक्कर लगा रहे हैं। चूंकि कनेक्शनों की डेटा फीडिंग न होने के कारण इन उपभोक्ताओं को दफ्तरों से भी बिजली बिल नहीं मिल पा रहा है। उपभोक्ताओं के पूछने पर बिजली विभाग से उन्हें कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं मिल पा रहा है। जिससे उनकी दिक्कतें कम होने के बजाए बढ़ती ही जा रहीं हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed