फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   man entered the changing room with girl people closed the shutter in lakhimpur kheri

UP: कपड़ों के शोरूम के चेंजिंग रूम में घुसे युवक-युवती, काफी देर तक नहीं आए बाहर... लोगों ने बंद किया शटर

Mon, 14 Apr 2025 04:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Apr 2025 04:04 PM IST
सार

गोला गोकर्णनाथ में युवक और युवती कपड़े खरीदने शोरूम में पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों चेंजिंग रूम में घुस गए। काफी देर तक बाहर नहीं निकले। इस पर हंगामा खड़ा हो गया। 

विज्ञापन
man entered the changing room with girl people closed the shutter in lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe

विस्तार

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में कपड़ों के शोरूम में खरीदारी के दौरान युवक-युवती वहां बने चेंजिंग रूम में एक साथ पहुंच गए। यह देखकर आसपास के दुकानदारों ने शोरूम का शटर बाहर से बंद कर दिया। मामला तूल पकड़ते ही दोनों मुंह छिपाते हुए वहां से निकाल कर चले गए। लोगों ने शोरूम मालिक को जमकर खरीखोटी सुनाई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में युवक और युवती खरीदारी करने पहुंचे थे। वहां कुछ कपड़े पसंद कर उन्हें लेकर युवती चेंजिंग रूम में चली गई, साथ में युवक भी चला गया। दोनों के कुछ देर तक बाहर न निकलने पर आसपास के दुकानदारों में सुगबुगाहट शुरू हो गई। इतने में पासपड़ोस के दुकानदार इकट्ठे हो गए और शोरूम का शटर बाहर से बंद कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Trains Cancelled: मई के पहले सप्ताह तक सफर होगा मुश्किल, 28 ट्रेनें निरस्त, 14 का मार्ग परिवर्तित; जानें वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला तूल पकड़ने पर किसी तरह शटर खुलवाया गया। युवक, युवती बाहर निकले, जिन्हें लोगों ने डांट फटकार कर भगा दिया। वहीं दुकानदारों ने शोरूम मालिक को भी खड़ी-खोटी सुनाई। मामला दो दिन पुराना बताया जा रहा है। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि इस तरह का कोई भी मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed