{"_id":"8d333da6f732944adeaea6c4b6559b08","slug":"malnutrition-will-the-mdm-shed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण से बचाएगा एमडीएम शेड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण से बचाएगा एमडीएम शेड
लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 31 Jul 2015 06:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए जिले में अभिनव प्रयोग के तौर पर बनवाए जा रहे एमडीएम शेड में पौष्टिक भोजन मिलेगा। ऐसे 10 मॉडल एमडीएम शेड के निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है और अभी पांच विद्यालयों में शेड के निर्माण का कार्य जल्द पूरा होने वाला है। सीडीओ ने जिला पंचायत राज विभाग को इसी तरह अन्य ग्राम पंचायतों में भी ग्राम निधि से मॉडल एमडीएम शेड बनवाने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया है।
मॉडल एमडीएम शेड बनाने के पीछे तर्क है कि स्कूलों में मध्याह्न भोजन के दौरान गंदगी होने के कारण बच्चों में हैजा तथा अन्य संक्रामक बीमारियां फैलती हैं। इससे बच्चों के कुपोषित होने का भी खतरा रहता है। प्राथमिक स्कूलों के बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए सीडीओ ने स्वच्छता अभियान के तहत प्रदूषण रहित भोजन देने और स्वच्छता बरतने का निर्देश दिया है। डीपीआरओ योगेंद्र कटियार ने बताया कि जिले में बेलवा, मोहम्मदपुर, कैमहरा, बैरागर, गौरिया, भीलम, मूसेपुर खुर्द, खंदेवरा, खरेहटा, ग्रंट नंबर 11, गनेशपुर, एवं थरवरनपुर ग्रंट में मॉडल एमडीएम शेड के निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है। जबकि पांच अन्य शेड का निर्माण कार्य पूरा होने वाला है। डीपीआरओ ने बताया कि मानव विकास और स्वच्छता संबंधी आदतों को विकसित करने के लिए अन्य ग्राम पंचायतों के प्रधानों को भी प्रेरित किया जाएगा।
--
ग्राम पंचायत अधिकारी की लगनशीलता को सराहा
डीपीआरओ ने बताया कि मॉडल एमडीएम शेड के निर्माण को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी ओमप्रकाश भार्गव ने खासतौर पर दिलचस्पी दिखाई। जिसके कारण प्रधान स्वच्छता अभियान को लेकर जागरूक हुए और शेड का निर्माण कार्य पूरा हो सका। ओमप्रकाश को इसके लिए डीपीआरओ सम्मानित भी कर चुके हैं।