फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ma'am, beside the cloves and floral

देवी जी को चड़ाए लौंग और पुष्प

Sat, 08 Oct 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 08 Oct 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Ma'am, beside the cloves and floral
devi - फोटो : amar ujala
नवरात्र के सातवें दिन हुई मां कालरात्रि की आराधना, मां के जयकारों और घंटों की ध्वनि से गूंजे मंदिर
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के सातवें (आठवें) दिन श्रद्धालुओं ने देवी के कालरात्रि स्वरूप की अराधना की। संकटादेवी और शीतला देवी मंदिर में जागरण हुए। देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतार लगी रहीं। मंदिर मां के जयकारों, शंख और घंटा ध्वनि से गूंजते रहे। घरों पर उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं ने दुर्गा सप्तशती का पाठ करते मां का गुणगान किया। 
संकटा देवी मंदिर के कपाट सुबह चार बजे ही खोल दिए गए थे। महिलाओं ने मां की प्राचीन प्रतिमा का जलाभिषेक किया। इसके बाद मां का भव्य शृंगार किया गया। सुबह छह बजते-बजते यहां दर्शनार्थियों की लंबी-लंबी कतार लग गईं। दर्शनार्थियों की कतार दोपहर बाद कम हुई। शाम चार बजे से ही फिर दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। देर रात तक श्रद्धालुओं के आने का तांता जारी रहा। यहां पूरे दिन मेला लगा रहा। 
विज्ञापन

शीतला देवी मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही। बड़ी संख्या में लोगों ने मां की प्राचीन प्रतिमा के दर्शन करने के साथ-साथ देवी के नौ स्वरूप और दस विद्या के भी दर्शन किए। यह मंदिर तंत्र साधना के लिए जाना जाता है। शनिवार को मंदिर में तंत्र साधना करने वाले लोगों की भी भीड़ रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के वंकटादेवी मंदिर और भुइयां माता मंदिर में भी दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने पूजा अर्चना की। यहां दिन भर धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी रहा। जयदेव संगीत विद्यालय में बने सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार को भी श्रद्धालुओं ने पहुंच कर मां कालरात्रि की पूजा की। रात में भगवती जागरण हुआ। नवमी तिथि को हवन पूजन के बाद यहां विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। 
गोला गोकर्णनाथ। नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने देवी मंदिरों में माता की लौंग, पुष्प, धूप, वंदन, से पूजन कर उपवास रखा। महिलाओं में देवी छंद गाकर मां की स्तुति कर पुण्य कमाया। इस मौके पर नगर के तमाम देवी मंदिरों में भीड़ बनी रही। अलीगंज रोड की रेलवे क्रॉसिंग के पास मां दुर्गा मंदिर में नवरात्र पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ रही है। मां दुर्गा मंदिर से लोगों में अपार श्रद्धा है। मान्यता है कि यहां मानी गई हर मुराद शीघ्र पूरी होती है।
ममरी। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन उपवास रखने वाले श्री दुर्गा उपासकों ने वंदन, लौंग, धूप, पुष्प, नारियल चढ़ाकर सप्तम माता महाकाली देवी का पूजन किया और मां कालरात्रि के जयकारे लगाए। अहमदनगर में श्रवण कुमार शुक्ला के यहां संगीतमयी कथा का रसपान कर रहे हैं। इस मौके पर ग्राम बेहड़ा मुल्तान, माता भुइयां देवी के मंदिरों पर दुर्गा जागरण के आयोजन किए गए। उधर, गांव के देवी स्थानों पर सामूहिक पूजन का सिलसिला जारी रहा।

बांकेगंज की दुर्गा पूजा बनी सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल 
बांकेगंज। बांकेश्वर महादेव और राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में दुर्गा पूजा के दौरान चल रही श्रीमद्भागवत कथा के बीच होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शुक्रवार रात मोहल्ला अमीननगर निवासी मुस्लिम किशोर मोहम्मद इमरान उर्फ शेरा ने राधा का किरदार बखूबी निभाया। इसके अलावा शेरा ने भगवान शिव की झांकी में माता पार्वती का रूप धर लोगों का मोह लिया। शेरा ने पंडाल में स्थापित देवी, भगवान शिव और राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं की पूजा अर्चना की। 
 इस मौके पर पुरोहित कुसुम शास्त्री, मंदिर कमेटी अध्यक्ष गोविंद राम गोयल, सेवादार टेनी पेंटर, दिनेश शर्मा, विनोद सिंह, तरुन वर्मा, राहुल माहेश्वरी, आशीष महेश्वरी, देवेन्द्र सिंह, अंकुर सिंह, भौतेन्द्र सिंह, केके मिश्र, नरेश, सुशील कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

बांकेगंज में जगराता आज
बांकेगंज। कस्बे के बांकेश्वर महादेव और राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में चल रहे 29वें दुर्गा पूजा समारोह में माता रानी का जगराता रविवार रात्रि नौ बजे से होगा।

मंदिर कमेटी अध्यक्ष गोविंद राम गोयल और सेवादारों राजेन्द्र प्रसाद माहेश्वरी, अंकुर सिंह, विवेक सिंह चंदेल, विनोद सिंह, दिनेश शर्मा आदि ने बताया कि मंदिर प्रांगण में आयोजित माता रानी के जगराते में प्रिया म्यूजिकल ग्रुप लखीमपुर के कलाकार मां दुर्गा के भजनों और धार्मिक गीतों के साथ मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। सोमवार भोर आरती, हवन प्रसाद वितरण के साथ रात्रि जागरण का समापन होगा। इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे मां भवानी को भोग लगाया जाएगा। कन्याभोज के उपरांत सार्वजनिक भंडारे का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed