फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Learn and solve the problems of the Congress workers

कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की तकलीफें जानें और उसे दूर करें

Wed, 03 May 2017 11:19 PM IST
लखीमपुरखीरी
लखीमपुरखीरी Updated Wed, 03 May 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Learn and solve the problems of the Congress workers
राजनी‌तिक - फोटो : amar ujala
जितिन प्रसाद लखीमपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले
विज्ञापन


 पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता का शोषण बर्दास्त नहीं किया जाएगा। कहीं किसी प्रकार से जनता के शोषण करने का प्रयास होता है तो उसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। वह बुधवार को अपने एक दिवसीय भ्रमण पर लखीमपुर आए थे और एलआरपी गेस्टहाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।  
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता निर्भीक होकर क्षेत्र में काम करें और जनता की तकलीफों को दूर कराएं। यदि किसी भी कार्यकर्ता को कोई परेशानी होती है तो वह तत्काल मुझसे संपर्क करके बताएं, मैं स्वयं कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लडूंगा। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता है। सिर्फ जरूरत है उन कार्यकर्ताओं को पार्टी के जिम्मेदारी सौंपने की। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाएं। जितिन प्रसाद ने एलआरपी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया और कार्यकर्ताओं की समस्याएं जानीं। 
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष इकबाल अहमद खां, रवि प्रताप सिंह, अशोक सक्सेना, विनोद अवस्थी, माया प्रसाद, राजीव अग्निहोत्री, गणेश प्रताप सिंह, सुजीता कुमारी, दीपक बाजपेई, तारिक हुसैन, आशुतोष पांडेय, राजेश अवस्थी, जमाल अहमद, कमलेश मिश्रा, डॉ. कलामुद्दीन, रामेंद्र शुक्ला, राजीव मिश्र, मनीष सिंह, समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed