फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur Kheri Bhuiforwanath Temple history in Hindi

Sawan 2025: लखीमपुर का भुईफोरवानाथ मंदिर... यहां भूमि से खुद प्रकट हुआ शिवलिंग, आस्था का है प्रमुख केंद्र

Fri, 11 Jul 2025 05:58 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Jul 2025 05:58 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी में भुईफोरवानाथ मंदिर शिवभक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां स्थापित शिवलिंग को लेकर अनूठी मान्यता है। 

विज्ञापन
Lakhimpur Kheri Bhuiforwanath Temple history in Hindi
भुईफोरवानाथ मंदिर में शिवलिंग की पूजा करते भक्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मेला मैदान में स्थित भुईफोरवानाथ मंदिर शहर और आसपास के क्षेत्रों में आस्था का प्रमुख केंद्र है। यह मंदिर अपनी प्राचीनता, धार्मिक महत्व और अनूठी मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है। मंदिर का नाम भुईफोरवा नाथ इसलिए पड़ा क्योंकि मान्यता है कि यहां स्थापित शिवलिंग भूमि को फोड़कर स्वयं प्रकट हुआ था, जिसे स्वयंभू शिवलिंग के रूप में पूजा जाता है। यहां नियमित रूप से आरती का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं। 

विज्ञापन


ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
भुईफोरवानाथ मंदिर की स्थापना को लेकर कोई सटीक तिथि उपलब्ध नहीं है, लेकिन स्थानीय मान्यताओं और कथाओं के अनुसार यह मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है। कुछ विद्वानों और स्थानीय लोगों का मानना है कि यह मंदिर रामायण या महाभारतकाल से संबंधित हो सकता है। मंदिर के शिवलिंग को लेकर यह विश्वास है कि यह स्वयं प्रकट हुआ, जिसके कारण इसे विशेष रूप से चमत्कारी माना जाता है।
विज्ञापन


सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़ 
मंदिर के पुजारी मुन्ना गिरी ने बताया कि भुईफोरवानाथ मंदिर में सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। सावन के महीने में खासकर प्रत्येक सोमवार को मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ता है। इस दौरान जलाभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन होता है, जिसमें दूर-दूर से कांवड़िये भी शामिल होते हैं। मंदिर समिति द्वारा सावन मेले के लिए व्यापक तैयारियां की जाती हैं। मंदिर के गर्भगृह में भगवान शिव के साथ माता पार्वती और गणेश जी की मूर्तियां भी स्थापित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed