फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Khaira club won the volleyball final by defeating Sumernagar

Lakhimpur Kheri News: सुमेरनगर को हराकर खैरा क्लब ने जीता वाॅलीबॉल का फाइनल

Sun, 12 May 2024 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Khaira club won the volleyball final by defeating Sumernagar
पलिया के खैराहना मरौचा में विजेता टीम को पुरस्कृत करते अति​थि। संवाद
पलियाकलां। पलिया तहसील के खैराहना मरौचा गांव में स्वर्गीय जीत सिंह मेमोरियल वाॅलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार की रात हुआ। खैरा क्लब ने सुमेरनगर की टीम को फाइनल में हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


स्वर्गीय जीत सिंह मेमोरियल वाॅलीबॉल टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में अंदेशनगर को 3-2 सेट से हराकर सुमेरनगर की टीम ने फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल मैच खैरा क्लब व मनी क्लब भीरा के बीच हुआ। इसमें खैरा क्लब ने एकतरफा 2-0 से मुकाबला अपने नाम कर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

फाइनल मैच सुमेरनगर व खैरा क्लब के बीच हुआ। इसमें पहला सेट खैरा क्लब ने 25-22 से जीता, जबकि दूसरे सेट में 25-19 से जीत दर्ज कर 2-0 से खिताबी मुकाबला अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को 11 हजार रुपये की नकदी ट्राफी संग और उपविजेता टीम को 51 सौ रुपये की नकदी ट्रॉफी के साथ दी। मुकुट बिहारी मिश्र, राजीव तोमर, प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि संदीप सिंह, सुखवंत सिंह, अभिषेक सिंह गोलू, संदीप अवस्थी, गैल सिंह, जगदेव सिंह, करमजीत सिंह, विचित्र सिंह, जरनैल सिंह आदि ने कार्यक्रम कराने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed