फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Keep these things in mind on the day of voting

मतदान के दिन इन बातों का रखे ख्याल

Mon, 14 Feb 2022 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Keep these things in mind on the day of voting
लखीमपुर खीरी। मतदान के लिए बूथ पर जाने से पहले अपने पास फोटोयुक्त आईडी जरूर रखें, जिससे मतदान से वंचित न होना पड़े। मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है, क्योंकि तभी वोट डाल पाएंगे। यदि मतदाता सूची में नाम है और किसी दूसरे व्यक्ति ने पहले वोट डाल दिया है, तो इसके लिए टेंडर वोट की मांग करके मतदान कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना जरूरी है। इसके लिए वोटर लिस्ट में मतदाता का नाम होना आवश्यक है। पहचान के रूप में मतदाता पहचान पत्र या अन्य अनुमन्य पहचान पत्र के आधार पर वोट किया जा सकता है। यदि किसी प्रत्याशी या उसके एजेंट को किसी वोटर के नाम या पहचान या वोटर नहीं होने का शक होता है, तो उसे चैलेंज किया जा सकता है।
विज्ञापन

आवश्यक जांच के बाद ही संबंधित व्यक्ति मतदान कर सकता है। यदि किसी ने आपका वोट पहले ही डाल दिया है, तो बूथ पर मौजूद पीठासीन अधिकारी से टेंडर वोट मांगें और अपना वोट डालें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अफवाहों से सावधान रहें, सभी मतदाता मतदान अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed